राजनीति

सेना के नाम पर वोट मांगने से भड़के पूर्व सैनिकों ने राष्ट्रपति को लिखी चिट्ठी, राष्ट्रपति भवन का इनकार!

सेना के सियासी इस्तेमाल पर भड़के पूर्व सेना प्रमुख 150 से ज्यादा पूर्व सैन्य अधिकारियों ने राष्ट्रपति को चिट्ठी लिख जताई नाराजगी राष्ट्रपति भवन ने कहा नहीं मिली ऐसी कोई चिट्ठी

2 min read
modi sena
भाजपा के सेना के नाम पर वोट मांगने से पूर्व सैनिक भड़के, राष्ट्रपति से की शिकायत

नई दिल्ली। सेना के दंभ पर चुनाव की नैया पार करने वाली भारतीय जनता पार्टी की चुनावी चाल अब उल्टी पड़ती नजर आ रही है। दरअसल देश की सेना को 'मोदी सेना वाला बयान' और सेना के सियासी इस्तेमाल को लेकर सेना ने नाराजगी जाहिर की है। इसको लेकर तीन सेनाओं के 8 पूर्व प्रमुखों समेत 150 से ज्यादा पूर्व सैन्य अधिकारियों ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को चिट्ठी लिखकर शिकायत की है। उधर राष्ट्रपति भवन की ओर बताया जा रहा है कि अब तक ऐसी कोई चिट्ठी ही नहीं मिली है।

चिट्ठी के जरिये की ये शिकायत
- सत्ताधारी दल सर्जिकल स्ट्राइक जैसे सैन्य ऑपरेशन का श्रेय ले रही
- देश की सेना को 'मोदी की सेना' बताया जा रहा
- विंग कमांडर अभिनंदन की तस्वीर के चुनावी प्रचार में इस्तेमाल पर आपत्ति
- सेना के राजनीतिक इस्तेमाल रोकने के लिए कदम उठाएं

आपको बता दें कि 11 अप्रैल को सार्वजनिक हुई इस चिट्ठी में राष्ट्रपति से राजनीतिक दलों के सेना के राजनीतिक इस्तेमाल रोकने के लिए कदम उठाने की अपील की गई है। यही नहीं सैन्य अधिकारियों ने इस चिट्ठी की कॉपी चुनाव आयोग को भी भेजी है। ईसी ने पीएम नरेंद्र मोदी के बयान का संज्ञान लेते हुए रिपोर्ट मांगी है।

आयोग ने ये दिया तर्क
मोदी के बयान को लेकर चुनाव आयोग ने जवाब मांगा। महाराष्ट्र में स्थानीय चुनाव अधिकारियों ने चुनाव आयोग को बताया है कि पहली बार मतदान करने जा रहे मतदाताओं से बालाकोट हवाई हमले के नाम पर अपना वोट डालने की अपील वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की टिप्पणी प्रथम दृष्टया इसके उन आदेशों का उल्लंघन है जिसमें उसने अपने प्रचार अभियान में राजनीतिक दलों से सशस्त्र बलों के नाम का इस्तेमाल नहीं करने को कहा था।

कांग्रेस ने फिर साधा निशाना
कांग्रेस ने पूर्व सैन्य अधिकारियों की चिट्ठी के बहाने एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा। अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कांग्रेस ने लिखा कि मोदी जी ने वोटों के लिए सेना के गलत इस्तेमाल की कोशिश की है। लेकिन जवानों ने साफ कर दिया है कि वे देश के साथ है ना कि भाजपा के।

वहीं माकपा ने मंगलवार को निर्वाचन आयोग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पार्टी ने आरोप लगाया है कि मोदी ने महाराष्ट्र में एक रैली में पहली बार मतदान करने वालों से बालाकोट में आतंकी शिविर पर हवाई हमला करने वाले वायुसैनिकों के नाम पर वोट मांगकर चुनावी आचार संहिता का उल्लंघन किया है।

Updated on:
12 Apr 2019 02:39 pm
Published on:
12 Apr 2019 10:57 am
Also Read
View All
‘ऑपरेशन टाइगर’ सच है या सिर्फ अफवाह? उद्धव ठाकरे ने बुलाई सांसदों की बैठक, आज खत्म होगा सस्पेंस

क्या संसद में अलग बैठ सकता है काकोली घोष के नेतृत्व में TMC के बागी सांसद? नियमों का हवाला देते हुए अभिषेक मनु सिंघवी ने क्या कहा

Bengal Politics: ‘आने वाले समय में TMC पार्टी नहीं रहेगी, BJP में आना चाहते है नेता’, बागी सांसदों को लेकर केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर ने किया दावा

Punjab Election 2027: क्या है पंजाब की राजनीति में ओबीसी वोटों की अहमियत? नए समीकरण बनाने में जुटी बीजेपी

Ashok Gehlot : जोधपुर में 2 माह तक रैली, जुलूस, धरना-प्रदर्शन पर रोक, भाजपा सांसद-मंत्री पर बरसे अशोक गहलोत