
BJP में शामिल होना चाहते है टीएमसी नेता- केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर (Photo-IANS)
Bengal Politics: बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी इस समय सबसे बड़े संकट से गुजर रही है। विधानसभा में टूट के बाद अब संसद में भी पार्टी टूट सकती है। इसी बीच बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर ने बागी सांसदों को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में तृणमूल कांग्रेस नहीं रहेगी। ये लोग बीजेपी में आना चाहते हैं, लेकिन बीजेपी के दरवाजे बंद है।
बता दें कि विधानसभा चुनाव हारने के बाद तृणमूल कांग्रेस में अंदरूनी कलह सामने आ गई। पंचायत स्तर से लेकर संसद तक नेता इस्तीफा दे रहे हैं। विधानसभा में पार्टी की दो फाड़ हो गई है। एक गुट का ऋतब्रत बनर्जी नेतृत्व कर रहे हैं। इस गुट में करीब 58 विधायक बताए जा रहे हैं।
वहीं संसद में ममता बनर्जी की पार्टी टूट सकती है। पार्टी के करीब 19 सांसद बागी हो गए है। इन सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर अलग से बैठने और मान्यता देने की मांग की है।
टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद ने ममता बनर्जी पर दर्ज एफआईआर को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह कोई चौंकाने वाली या बड़ी खबर नहीं है कि टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हम सभी को ऐसे मामलों का सामना करना पड़ता है, चाहे वे झूठे हों या वास्तविक। लेकिन सवाल यह है कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल आए थे, तब उन्होंने भी कई ऐसे भाषण दिए थे जिन पर काफी आपत्ति जताई जा सकती थी।
उन्होंने आगे कहा कि अमित शाह ने कई बार 'उल्टा करके सीधा कर देना' और 'बंगाल पुलिस संभल जाओ' जैसे बयान दिए थे। ऐसे भाषणों पर भी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, क्योंकि इनसे जनता को डराने और धमकाने का प्रयास किया गया। यदि ममता बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज करना उचित है, तो फिर उनके खिलाफ भी मामले क्यों नहीं दर्ज किए जाने चाहिए?
बता दें कि ममता बनर्जी ने बागी सांसद सायोनी घोष और सुदीप बंद्योपाध्याय पर एक्सन लिया है। TMC ने सायोनी घोष को युवा इकाई के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह अर्णब बनर्जी को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय को उत्तर कोलकाता के जिला अध्यक्ष पद से हटा दिया है। उनको हटाकर कुणाल घोष को उत्तर कोलकाता का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
Updated on:
14 Jun 2026 10:07 am
Published on:
14 Jun 2026 09:30 am
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
