राजनीति

आईआरसीटीसी स्कैम मामले में राजद सुप्रीमो लालू को मिली राहत, कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने लालू को यह राहत रेलवे टेंडर घोटाला मामले में दी है।
2 min read
 Lalu Yadav
आईआरसीटीसी स्कैम मामले में राजद सुप्रीमो लालू को मिली राहत, कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत

नई दिल्ली। बिहार के पूर्व सीएम और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने लालू को यह राहत रेलवे टेंडर घोटाला मामले में दी है। कोर्ट ने आईआरसीटीसी घोटाले में लालू को अंतरिम जमानत दे दी। दरअसल, लालू यादव की आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेशी हुई, जिसमें उनको अंतरिम जमानत दे दी गई। वहीं, इसी मामले में पूर्व सीएम राबड़ी देवी और लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव को सुनवाई के लिए 19 जनवरी की तारीख दे दी।

इससे पहले राबड़ी और तेजस्वी की पटियाला हाउस कोर्ट में ही दो बार पेशी हो चुकी थी। गुरुवार को मामले में सुनवाई के दौरान कोर्ट ने लालू को भी अंतरिम जमानत दे दी। सुनवाई के लिए राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव आज दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचे। आपको बता दें कि लालू यादव फिलहाल चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे हैं। लालू रांची के होटवार जेल में बंद हैं। वहीं, लंबे समय से तबीयत खराब होने की वजह से रांची के रिम्स हॉस्पिटल में लालू का इलाज चल रहा है।

आपको बता दें कि साल 2004 से 2009 के बीच लालू यादव देश के रेल मंत्री थे। रेल मंत्री रहते हुए उन्होंने रेलवे के पुरी और रांची स्थित बीएनआर होटल के मेंटीनेंस आदि के लिए आईआरसीटीसी को ट्रांसफर किया था। आरोप है कि नियम के विपरीत रेलवे का यह टेंडर विनय कोचर की कंपनी मेसर्स सुजाता होटल्स के नाम छोड़ा गया था।

Updated on:
20 Dec 2018 01:20 pm
Published on:
20 Dec 2018 11:54 am
Also Read
View All
Jhiram Valley Attack: झीरम घाटी फैसले पर सरगुजा कांग्रेस बोली- इसके लिए NIA जिम्मेदार, पूर्व डिप्टी CM ने उपलब्ध कराए थे कई साक्ष्य

PM मोदी की तस्वीर हटाने के विवाद पर राज ठाकरे का बड़ा बयान, कहा- मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए था

विहिप के गरबा-दांडिया नियमों पर संजय राउत भड़के, कहा- स्वतंत्रता में उनका भी योगदान; भाजपा ने चेताया

स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी के बाद नेहा बोरा की आई प्रतिक्रिया, बोलीं- आज निशु को निशाना बनाया, कल आपके बच्चों की बारी हो सकती है

शिंदे गुट के नेता की गुंडागर्दी! अस्पताल कर्मचारी को पीटा, घायल ‘गोविंदा’ के बिल को लेकर हुआ था विवाद