राजनीति

जम्मू: भाजपा विधायक पर लगा पूर्व सैन्यकर्मी की बेटी के अपहरण का आरोप, हुआ यह खुलासा

पूर्व सैन्यकर्मी ने आरोप लगाया था कि उसकी बेटी का आरएसपुरा सीट से भाजपा विधाकय गगन भगत ने अपहरण किया है।

2 min read
Jun 25, 2018
जम्मू: भाजपा विधायक पर लगा पूर्व सैन्यकर्मी की बेटी के अपहरण का आरोप

नई दिल्ली। जम्मू में एक भाजपा विधायक पर अपहरण का आरोप लगा है। यहां एक पूर्व सैन्यकर्मी ने भाजपा विधायक पर बेटी के अपरहण का आरोप लगाया है। वहीं भाजपा विधायक ने इन आरोपों बेबुनियाद बताया और अपनी राजनीतिक छवि खराब करने की साजिश बताया।

इस मामले में चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब अपहरण के आरोपों के कुछ ही समय बाद सैन्यकर्मी की बेटी मीडिया के सामने आई गई। बेटी ने बताया कि वह अपने फ्रेंड के साथ रह रही थी। बता दें कि पूर्व सैन्यकर्मी ने आरोप लगाया था कि उसकी बेटी का आरएसपुरा सीट से भाजपा विधायक गगन भगत ने अपहरण किया है।

मीडिया के सामने आई बेटी

अपहरण के आरोप के बाद मीडिया के सामने आई पूर्व सैन्यकर्मी की बेटी ने कहा कि वह परिवार के मर्जी के बिना एक लड़के से लव मैरिज करना चाहती है। इसको लेकर उसके परिवार को उसको तरह-तरह की धमकियां मिल रही हैं। इसलिए वह अपने दोस्त के घर रह रही है। इसके साथ ही लड़की ने भाजपा विधायक की तरफदारी कर उनको अच्छा इंसान बताया। उसने कहा कि मेरा परिवार पीडीपी का समर्थक रहा है इसलिए भाजपा विधायक पर निशाना साधा जा रहा है। हालांकि लड़की ने यह भी बताया कि वह अपने परिवार वालों को बताकर ही घर से बाहर गई थी।

कार्रवाई की जाएगी

बता दें कि इससे पहले जम्मू के पुलिस कप्तान विवेक गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया था कि अपहरण संबंधी मामले में अभी कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है। शिकायत दर्ज होने के बाद भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें

खनन माफिया को नहीं दी धमकी, दी तो साबित करके दिखायें – विधायक संजय गंगवार
Published on:
25 Jun 2018 11:40 am
Also Read
View All