राजनीति

जावड़ेकर का केजरीवाल पर हमला, कहा-चौकीदार चोर है नारे का समर्थन के लिए मांगे माफी

प्रकाश जावड़ेकर ने केजरीवाल पर साधा निशाना चौकीदार चोर है नारे का समर्थन के लिए की माफी की मांग सोनिया और राहुल पर भी बोला हमला
less than 1 minute read
Nov 16, 2019
kejriwal.jpg

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता बेहद खराब बनी हुई है। इस बीच केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर ट्वीट करते हुए हमला बोला।

जावड़ेकर ने लिखा कि राफेल सौदे के लिए जिन्होंने 'चौकीदार चोर है' नारे का समर्थन किया था, उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

बीजेपी नेता के ट्वीट पर केजरीवाल ने इसपर पलटवार करते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री को राजनीति नहीं करनी चाहिए और शहर में प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए एकसाथ खड़ा होना चाहिए। जावड़ेकर ने राहुल और सोनिया गांधी दोनों से इस संबंध में बयान के लिए माफी की मांग की।

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से राफेल लड़ाकू विमान सौदा मामले में सभी पुनर्विचार याचिकाओं को खारिज कर दिए गया है। याचिका खरिज होने के बाद भाजपा लगातार मांग कर रही है कि कांग्रेस को राफेल सौदे में कथित भ्रष्टाचार का आरोप लगाने के लिए माफी मांगनी चाहिए।

Published on:
16 Nov 2019 06:17 pm
Also Read
View All
Ashok Gehlot : मोतियाबिंद ऑपरेशन केस में अशोक गहलोत का सरकार पर हमला, कहा- जांच कराए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करें

कर्नाटक में 20 मंत्री पदों पर जल्द लगेगी मुहर! 3 अगस्त तक कैबिनेट विस्तार के संकेत; डीके ने की सिद्धारमैया से मुलाकात

‘मंगलवार को हाथ थामे नजर आए, गुरुवार को सदन में एक-दूसरे पर जमकर बरसे’, दो दिन में बदल गई नड्डा-खरगे की सियासी तस्वीर

छत्तीसगढ़ आदिवासी कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, 32 जिलाध्यक्षों समेत कई नेताओं को मिली जिम्मेदारी, देखें पूरी List

राज्य सभा में मल्लिकार्जुन खरगे ने मनुस्मृति का किया जिक्र तो मच गया हंगामा, सरकार बोली- साबित करें