राजनीति

कर्नाटक: एच डी कुमारस्वामी का बड़ा बयान, बिजनेस न करें राज्यपाल

जनता दल सेकुलर नेता एच डी कुमारस्वामी ने राज्यपाल वजुभाई वाला के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है

2 min read

बेंगलुरु । कर्नाटक में चुनाव परिणामों के बाद उठा सियासी तूफ़ान थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्यपाल द्वारा बीजेपी को सरकार बनाने का न्यौता देने के बाद बुधवार आधी रात कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया लेकिन कोर्ट ने बी एस येदियुरप्पा को कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर रोक लगाने से मना कर दिया। गुरुवार सुबह 9 बजे कर्नाटक के मुख्यमंत्री के तौर पर बी एस येदियुरप्पा शपथ लेंगे। इस समय बी एस येदियुरप्पा के घर पर राजनीतिक हलचलें तेज हो चुकी है।

बिजनेस न करें राज्यपाल

ये भी पढ़ें

सियासत का अतीतः जानिए, कब-कब सरकार नहीं बना पाई सबसे बड़ी पार्टी?

जनता दल सेकुलर नेता एच डी कुमारस्वामी ने राज्यपाल वजुभाई वाला के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बता दें कि कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला ने राज्य में चल रही राजनीतिक उठापटक के बीच बीजेपी को सरकार बनाने का न्‍योता दे दिया है। राजयपाल के इस कदम पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जेडीएस नेता एचडी कुमारस्‍वामी ने कहा है कि 'राज्‍यपाल सिस्‍टम सही करें। वह काम से काम अपने काम को लेकर बिजनेस न करें।' उन्‍होंने सवाल किया कि राज्यपाल ने किस आधार पर बीजेपी को राज्य में सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया।

एक समाचार चैनल से बात करते हुए कुमारस्‍वामी ने कहा कि 'जेडीएस इतनी आसानी से हार नहीं मानेगी। येदियुरप्‍पा को बहुमत साबित करने के लिए 15 दिन का नहीं केवल 3 दिन का समय देना चाहिए था क्योंकि हम जानते हैं कि बीजेपी जोड़तोड़ में माहिर है और किसी भी स्तर तक जाकर अपनी सत्ता बचाने के कोशिश करेगी।

राज्यपाल का डबल गेम

राज्यपाल पर पक्षपात का आरोप लगते हुए कुमारस्वामी ने कहा कि 'इसमें कोई शक नहीं कि राज्‍यपाल डबल गेम खेल रहे हैं।वो यहां अपना पुराना बिजनेस कर रहे हैं। एक तरफ वह जेडीएस के दावे से सहमति जता रहे थे दूसरी और वह बीजेपी को कर्नाटक में सरकार बनाने के लिए बुला लेते हैं। कर्नाटक को उनके इस कदम से बहुत नुक्सान होने वाला है। कुमारस्‍वामी ने कहा कि जेडीएस और कांग्रेस मिलकर अपनी रणनीति तैयार कर रहे हैं। सबको पता है कि बहुमत हमारे पास है ।

केंद्र सरकार कर रही परेशान

कुमारस्वामी ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर जेडीएस के विधायकों को परेशान करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार उनके और जेडीएस के तमाम नेताओं के फोन टेप करवा रही है। उन्होंने कहा कि हम कोई आतंकवादी नहीं हैं जो हमें इस तरह परेशान किया जा रहा है और नजर रखी जा रही है।

ये भी पढ़ें

कर्नाटक: तस्वीरों में देखिए शपथ ग्रहण से पूर्व क्या है येदियुरप्पा के घर का हाल
Published on:
17 May 2018 11:59 am
Also Read
View All