राजनीति

जीत से गदगद JDU ने अब LJP को शुरू किया ‘लपेटना’, NDA से अलग करने की कवायद शुरू

Bihar Election: चुनाव परिणाम आते ही राज्य में सियासी गहमागहमी शुरू LJP को NDA से ऑउट करने के मूड में नीतीश कुमार

2 min read
Nov 13, 2020
JDU Big Statement on LJP
नीतीश कुमार ने लोजपा के खिलाफ खोला मोर्चा।

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव ( Bihar Eletion ) संपन्न हो चुका है। राज्य में एक बार फिर NDA की सरकार बनने जा रही है। वहीं, जेडीयू मुखिया नीतीश कुमार एक बार फिर सोमवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इधर, राज्य में एक बार फिर राज्य में सियासी गहमागहमी बढ़नी शुरू हो गई है। जो लोजपा चुनाव के पहले से जेडीयू पर हमलावर थी, वह भले ही शांत हो गई है। लेकिन, अब जेडीयू ने लोजपा को 'लपेटना' शुरू कर दिया है। जेडीयू से मांग उठ रही है कि अब लोजपा को NDA से अलग किया जाए। क्योंकि, लोजपा ने NDA का वोट काटने का काम किया है।

चिराग के खिलाफ नीतीश की नाराजगी!

दरअसल, चुनाव के पहले से जेडीयू और लोजपा आमने-सामने है। लोजपा मुखिया चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। उनका साफ कहना था कि बिहार नीतीश सरकार से मुक्त करना है। मामला इतना तक बिगड़ गया कि लोजपा ने बिहार में अकेले चुनाव तक लड़ने का फैसला किया। लेकिन, विधानसभा चुनाव में पार्टी को करारी शिकस्त मिली। वहीं, एनडीए एक बार फिर सत्ता में लौट आई है। अकेले बीजेपी को 74 सीटें मिली है। इधर, नीतीश कुमार अब लोजपा पर हमलावर हो गए हैं। उन्होंने लोजपा को वोटकटवा का भी आरोप लगाया है। जेडीयू मुखिया ने कहा कि लोजपा ने इस चुनाव में एनडीए का वोट काटने का काम किया है। लिहाजा, बीजेपी को इस पर फैसला लेना चाहिए।

क्या NDA से बाहर होगी LJP?

इधर, बीजेपी नीतीश कुमार को और नाराज नहीं करना चाहती है। चिराग को लेकर नीतीश की नाराजगी को देखते हुए भाजपा ने लोजपा से दूरी बनाने के भी संकेत दे दिए हैं। दरअसल, लोकसभा चुनाव अभी काफी दूर है। लिहाजा, बीजेपी को लोजपा की जरूरत नहीं है। ऐसे में केन्द्र में शामिल लोजपा से भाजपा दूरी बना सकती है। वहीं, चिराग पासवान के निधन होने जाने से राज्यसभा की सीट भी खाली हो गई। लिहाजा, लोजपा के लिए इस सीट पर ग्रहण लगना लगभग तय माना जा रहा है। इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि सबसे पहले बिहार के प्रभारी महासचिव भूपेंद्र यादव ने चिराग पर धोखा देने का आरोप लगया था। वहीं, अब बिहार के डिप्टी सीएम और बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने भी लोजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने लोजपा पर बीजेपी और जेडीयू को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। अब देखना ये है कि बीजेपी लोजपा को NDA से बाहर करती है या फिर कोई और परिणाम सामने आता है।

Published on:
13 Nov 2020 09:53 am