राजनीति

झारखंड चुनाव परिणाम: जीत के बाद JMM नेता हेमंत सोरेन बोले- ‘ये महागठबंधन की जीत’

झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों में झारखंड मुक्ति मोर्चा ( झामुमो) और कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है। दोनों दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को पछाड़कर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है।
2 min read
• •
Updated: 25 Dec 2019, 5:59 PM IST
Hemant Soren

नई दिल्ली। झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों (jharkhand assembly election result ) में झारखंड मुक्ति मोर्चा ( झामुमो) और कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है। दोनों दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को पछाड़कर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जनता का आभार जताया । साथ ही सहयोगियों दलों को शुक्रिया कहा। हेमंत सोरेन ने कहा कि 'ये महागठबंधन की जीत है।

लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने का दिन

झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन (Jharkhand Mukti Morcha’s Hemant Soren ) ने कहा कि आज का दिन उत्साह का और संकल्प लेने का है। यहां के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने का दिन है । ये जीत शिबू सोरेन के परिश्रम का दिन है। उन्होंने कहा कि राजद-कांग्रेस ने हमारे साथ मिलकर चुनाव लड़ा इसलिए सोनिया गांधी, राहुल गांधी प्रियंका गांधी और लालू यादव को सहयोग के लिए बधाई दी।

सरयू राय को मंत्रिमंडल में शामिल करने पर कोई चर्चा नहीं-सोरेन

सरयू राय को अपनी सरकार और कैबिनेट में शामिल किए जाने के सवाल पर हेमंत सोरेन ने कहा कि सरयू राय वरिष्ठ और सुलझे हुए नेता हैं। अभी इस मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं हुई है।

हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झामुमो47 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं भाजपा 25 सीटों पर आगे चल रही है। गठबंधन के जीतने पर हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बन सकते हैं।

चुनाव आयोग के मुताबिक, आजसू चार, राजद तीन, झारखंड विकास मोर्चा तीन, भाकपा माले एक सीट और निर्दलीय दो सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री रघुबर दास अपने विधानसभा क्षेत्र जमशेदपुर पूर्व से चुनाव हार गए।

रघुबर दास बोले- राज्य में बीजेपी की बनेगी सरकार

झारखंड के मुख्यमंत्री राघुबर दास ने सोमवार सुबह कहा कि भाजपा राज्य की सत्ता में वापस आएगी और शुरुआती रुझानों में प्रतिक्रिया देना जल्दबाजी होगी। दास ने पत्रकारों से बात करते हुए यहां कहा, "मुझे पूरा विश्वास है कि हम जीत रहे हैं और भाजपा के नेतृत्व में राज्य में पुन: सरकार का गठन किया जाएगा।"

जहां भाजपा बैकफुट पर खड़ी है, वहीं कांग्रेस जोर देकर कह रही है कि झारखंड की जीत से यह पता चलता है कि नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और अनुच्छद 370 पर भाजपा की राष्ट्रीय रिवायत को लोगों ने ठुकरा दिया है। कांग्रेस सचिव प्रणव झा ने कहा, "लोगों ने अनुच्छद 370, सीएए और एनआरसी जैसी राष्ट्रीय रिवयत को छोड़कर स्थानीय मुद्दों के लिए वोट किया है।"

उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों ने स्थानीय मुद्दों जैसे मंहगाई और बेरोजगारी पर अपना मत दिया है। किसी बात की प्रतिक्षा नहीं करते हुए और भाजपा को कोई मौका नहीं देते हुए कांग्रेस ने भाजपा की पूर्व सहयोगी झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) से संपर्क किया है। बाबूलाल मरांडी की पार्टी चार सीटों पर आगे चल रही है।

Updated on:
25 Dec 2019, 5:59 PM IST
Published on:
Also Read
View All
परिसीमन बिल का डीएमके ने क्यों किया समर्थन? पार्टी प्रमुख एमके स्टालिन की आ गई प्रतिक्रिया

चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति चुनाव: ‘किंगमेकर’ रही शंकरीबाई ने पलट दिया पूरा गेम, जानें कौन जीता

अशोक चौधरी ने क्यों छोड़ी असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी? जानिए पूरा मामला, विवाद उठाने वाले अफसर का भी हुआ था तबादला

छत्तीसगढ़ में बढ़ेंगी लोकसभा-विधानसभा सीटें? 45 सीटों पर महिला आरक्षण का भी बन सकता गणित, ऐसे हो सकता है बंटवारा

परिसीमन बिल से बदल जाएगा लोक सभा सीटों का गणित! यूपी में 80 से 120 और तमिलनाडु में 39 से 59 होंगी सीटें, जानें राजस्थान समेत अन्य राज्यों का हाल