राजनीति

भूमि अधिग्रहण संशोधन के खिलाफ झारखंड बंद, हिरासत में लिए गए सोरेन-मरांडी और सहाय

भूमि अधिग्रहण बिल 2013 में संशोधन के खिलाफ विपक्ष की अपील पर आज झारखंड बंद हैं।
2 min read
• •
Updated: 5 Jul 2018, 2:16 PM IST
jharkhand
भूमि अधिग्रहण संशोधन के खिलाफ झारखंड बंद, हिरासत में लिए गए सोरेन-मरांडी और सहाय

नई दिल्‍ली। भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल के विरोध में संयुक्त विपक्ष के आह्वान पर आज झारखंड बंद है। प्रदेश के विभिन्‍न क्षेत्रों में बंद का असर दिखाई दिया है। सड़कों पर उतरे पांच हजार से अधिक बंद समर्थकों को राज्यभर में गिरफ्तार किया गया है। रांची में बंद समर्थकों के साथ नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन, पूर्व मुख्‍यमंत्री बाबू लाल मरांडी और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकात सहाय को निषेधाज्ञा का उल्‍लंघन करने के आरोप में पुलिस ने हिरासत ले लिया।

तानाशाही पर उतरी प्रदेश सरकार
विपक्ष के नेता हेमंत सोरेन को मोरहाबादी स्थित कैंप जेल ले जाया गया। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार पर तानाशाही करने का आरोप लगाया। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री व जेवीएम सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी अपने पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ डिबडीह स्थित पार्टी कार्यालय से रैली निकालते हुए सुजाता चौक पर पहुंचते ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय भी उनके साथ में थे। सुजाता चौक पर उनसभी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सभी नेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार की नीति जनविरोधी है और उसे एकजुट विपक्ष्‍ा लागू नहीं करने देगा।

बंद का राज्‍यव्‍यापी असर
विपक्ष के बंद का प्रदेश के सभी जिलों में असर की सूचना है। धनबाद के निरसा में बंद समर्थकों ने एनएच-2 पर जाम लगा दिया। निरसा चौक पर विधायक अरूप चट्टर्जी के नेतृत्व में जाम लगाया गया। देवघर में पूर्व मंत्री सुरेश पासवान के नेतृत्व में बंद समर्थकों ने प्रदर्शन किया। सड़क जाम लगा रहे विपक्षी समन्वय समिति के कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें सुभाष चौक रामगढ़ से गिरफ्तार किया गया है। जिन अस्थाई रूप से बनाए गए कैंप जेल फुटबॉल छावनी मैदान में सभी को रखा जाएगा। जमशेदपुर में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कदमा में टायर जलाकर सड़क जाम लगाया। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।

Published on:
Also Read
View All
रायगंज एनकाउंटर पर अधीर रंजन चौधरी का हमला, बोले- पुलिस को ‘ट्रिगर-हैप्पी’ बना रही बंगाल सरकार

हरियाणा CM नायब सैनी ने केजरीवाल पर साधा निशाना, बोले- पंजाब के किसान ढूंढ रहे हैं, मान सरकार ने 5 साल में सिर्फ चुटकुले सुनाए

दिल्ली में प्रदूषण पर सियासत तेज, गोपाल राय ने भाजपा सरकार को घेरा; ग्रीन पटाखों पर मांगा जवाब

‘मुश्किल था एक घूंट न लेना’, मुस्लिम किसान से दूध की बोतल लेकर पी गए हिमंत बिस्वा सरमा, जानें पूरा मामला

तेजस्वी यादव का PM मोदी पर साधा निशाना, बोले- बेरोजगारी और महंगाई पर बात क्यों नहीं करते? बिहार में कारखाने क्यों नहीं लगाए