राजनीति

झारखंड: लालू की तबीयत फिर खराब, हाईकोर्ट में सुनवाई के लिए नहीं आई जमानत याचिका

देश के बहुचर्चित चारा घोटाला केस में सजा काट रहे बिहार के पूर्व सीएम और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है।
2 min read
Dec 15, 2018
 Lalu prasad yadav
झारखंड: लालू की तबीयत फिर खराब, हाईकोर्ट में सुनवाई के लिए नहीं आई जमानत याचिका

नई दिल्ली। देश के बहुचर्चित चारा घोटाला केस में सजा काट रहे बिहार के पूर्व सीएम और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है। लालू यादव को तीन मामलों में झारखंड हाईकोर्ट में दायर जमानत याचिका की सुनवाई के लिए नहीं आ सकी। इसका सबसे बड़ा कारण तीनों याचिकाओं को सूचीबद्ध न होना था। अब याचिका पर अगले सप्ताह सुनवाई की उम्मीद जताई जा रही है। आपका दें कि तीनों में से केवल एक मामला ही न्यामूर्ति अपरेश कुमार सिंह की कोर्ट में सूचीबद्ध था।

अर्जी दाखिल कर कोर्ट से विशेष अनुरोध

दरअसल, लालू प्रसाद यादव ने 11 दिसंबर को अर्जी दाखिल कर कोर्ट से विशेष अनुरोध किया था। राजद सुप्रीमों ने कहा था कि उनकी अधिक उम्र और बीमारियों को ध्यान में रखते हुए उन्हे जमानत दे दी जाए। यही नहीं पूर्व सीएम लालू प्रसाद ने अपनी अर्जी में यह भी कहा था कि अब वह 71 वर्ष के हो चुके हैं और डायबिटीज और ब्लड प्रेशर जैसे गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। लालू यादव ने कोर्ट से कहा कि वह चारा घोटाले के चार मामलों में से एक में जमानत पा चुके हैं, इसलिए उन्हें इस आधार पर अन्य मामलों में भी जमानत दी जाए।

लालू यादव लंबे समय से बीमार

आपको बता दें राजद सुप्रीमो लालू यादव लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। उनका झारखंड की राजधानी रांची के रिम्स में इलाज चल रहा है। रिम्स के डॉक्टर डीके साहू ने लालू यादव के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देते हुए कहा कि वह पिछले 3 महीनों से यहां एडमिट हैं। इस बार वह चार तरह के संकमण से संक्रमित हुए हैं। डॉक्टर ने बताया कि लालू गुर्दे संबंधी गंभीर बीमारी के साथ ही डायबिटीज से भी पीड़ित हैं।

Published on:
15 Dec 2018 03:02 pm
Also Read
View All
Jhiram Valley Attack: झीरम घाटी फैसले पर सरगुजा कांग्रेस बोली- इसके लिए NIA जिम्मेदार, पूर्व डिप्टी CM ने उपलब्ध कराए थे कई साक्ष्य

PM मोदी की तस्वीर हटाने के विवाद पर राज ठाकरे का बड़ा बयान, कहा- मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए था

विहिप के गरबा-दांडिया नियमों पर संजय राउत भड़के, कहा- स्वतंत्रता में उनका भी योगदान; भाजपा ने चेताया

स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी के बाद नेहा बोरा की आई प्रतिक्रिया, बोलीं- आज निशु को निशाना बनाया, कल आपके बच्चों की बारी हो सकती है

शिंदे गुट के नेता की गुंडागर्दी! अस्पताल कर्मचारी को पीटा, घायल ‘गोविंदा’ के बिल को लेकर हुआ था विवाद