राजनीति

जीतन राम मांझी का पलटवार, अगर सबूत हो तो दिखाएं नीतीश कुमार

Jitan Ram Manjhi Counter attack मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जवाब पर जीतन राम मांझी ने पलटवार किया है। मांझी ने नीतीश कुमार से सवाल करते हुए कहा कि भाजपा से मिलने के क्या प्रमाण हैं? यदि उनके पास मेरे भाजपा से मिलने के सबूत हों तो दिखाएं।

2 min read
jitan_ram_manjhi.jpg
Jitan Lal Manjhi

बिहार मंत्रिमंडल से संतोष सुमन का इस्तीफा होने के बाद बिहार का सियासी माहौल गर्म है। प्रदेश की हर पार्टी फूंक फूंक कर कदम उठा रही है। जीतन राम मांझी महागठबंधन के शक के घेरे में आ गए हैं। संतोष सुमन के इस्तीफे व जीतन राम मांझी पर पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए बिहार सीएम नीतीश कुमार ने कहा, अलग हुए तो ठीक ही हुआ, नहीं तो विपक्षी दलों की 23 जून की होने वाली बैठक की बात भाजपा को पहुंचा देते। नीतीश कुमार के इस बयान पर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) प्रमुख जीतन राम मांझी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर नीतीश कुमार पर सवाल दागा। पूछा, भाजपा से मिलने के क्या प्रमाण हैं? यदि उनके पास मेरे भाजपा से मिलने के सबूत हों तो दिखाएं।



संतोष सुमन का इस्तीफा क्यों दिया, प्रतिक्रिया दे चुके हैं

जीतन राम मांझी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आपके मन में सवाल होगा कि 13 जून को बिहार मंत्रिमंडल से संतोष सुमन का इस्तीफा क्यों हुआ। इसका क्या कारण हो सकता है। इस पर संतोष की प्रतिक्रिया आ चुकी है।

यह भी पढ़ें - भाजपा संग जाने पर अभी फैसला नहीं संतोष सुमन बोले - अकेले भी लड़ सकते हैं चुनाव

तेजस्वी को नीतीश बस दिखा रहे हैं लॉलीपॉप

हम सुप्रीमो जीतन राम मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार फिर से एनडीए में मिल जाएंगे और वह तेजस्वी को सीएम नहीं बनाएंगे। क्या नीतीश ने भाजपा के साथ सरकार नहीं बनाई थी। तेजस्वी यादव को नीतीश बस लॉलीपॉप दिखा रहे हैं। यदि उनके पास मेरे भाजपा से मिलने सबूत हों तो दिखाएं।

यह भी पढ़ें - मांझी पर बरसे नीतीश कुमार, बोले - मीटिंग में रहते थे और भाजपा को सूचना देते

नीतीश कुमार ने मांझी को लेकर क्या कहा जानें?

बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के महागठबंधन से अलग होने के बाद शुक्रवार की साफ लहजे में कहा कि अलग हुए तो ठीक ही हुआ, नहीं तो विपक्षी दलों की 23 जून की होने वाली बैठक की बात भाजपा को पहुंचा देते। मांझी के अलग होने के संबंध में नीतीश कुमार ने कहा कि भाजपा से भी मिल रहे थे और यहां के लोगों से भी मिल रहे थे। यह सब हम जान रहे थे। विपक्षी दलों की बैठक में सभी दल के लोग अपनी बात रखेंगे। मांझी साथ रहते तो यहां सुनकर सभी बात भाजपा को पहुंचा देते, इसलिए उससे पहले ही चले गए, ठीक हुआ।

Updated on:
16 Jun 2023 04:26 pm
Published on:
16 Jun 2023 03:10 pm