राजनीति

जम्मू-कश्मीर: नजरबंद नेताओं पर जितेंद्र सिंह बोले- उन्हें हॉलीवुड फिल्मों की CD और जिम की मिल रही सुविधा

कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद से कई नेता नजरबंद PMO में मंत्री जितेंद्र सिंह ने इस मुद्दे पर दिया बयान नजरबंद नेताओं को 18 महीने से ज्यादा हाउस अरेस्ट में नहीं रखा जाएगा
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Sep 2019, 8:11 AM IST
जम्मू-कश्मीर: नजरबंद नेताओं पर जितेंद्र सिंह बोले- उन्हें हॉलीवुड फिल्मों की CD और जिम की मिल रही सुविधा
जम्मू-कश्मीर: नजरबंद नेताओं पर जितेंद्र सिंह बोले- उन्हें हॉलीवुड फिल्मों की CD और जिम की मिल रही सुविधा

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में नजरबंद नेताओं पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक बार फिर प्रतिक्रिया दी है। PMO में मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा है कि वहां कोई नेता हाउस अरेस्ट नहीं हैं, वे हमारे हाउस गेस्ट हैं। 18 महीने से ज्यादा हाउस अरेस्ट में नहीं रखा जाएगा। जितेंद्र सिंह ने कहा कि घाटी के नेताओं को वीआईपी बंगलों में रखा गया है और वो हॉलीवुड फिल्में देख रहे हैं। उन्हें भरपूर मात्रा में हॉलीवुड की सीडी दी गई है। इसके अलावा नेताओं को जिम की सुविधा भी मुहैया कराई गई है।

कश्मीर में हालात सामान्य- जितेंद्र सिंह

जितेंद्र सिंह ने कहा कि जम्मू कश्मीर में हालात सामान्य है और कही भी कर्फ्यू नहीं लगाया गया है। हां कुछ जगहों पर धारा 144 लागू थी लेकिन उसे भी हटा लिया गया। कश्मीर में पूरी तरह से शांति है। जितेंद्र सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि POK भारत का अभिन्न हिस्सा है और जल्द ही भारत में भौगौलिक रूप में शामिल हो जाएगा।

अनुच्छेद 370 हटने के बाद से हिरासत में कई नेता

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने अनुच्छेद 370 हटाने और दो केंद्र शासित प्रदेश बनाने के समय 5 अगस्त को जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती समेत कई अलगाववादी नेताओं को हिरासत में रखा था। ये सभी नेता अलग-अलग जगहों पर नजरबंद हैं।

Updated on:
23 Sep 2019, 8:11 AM IST
Published on: