राजनीति

जम्मू-कश्मीरः महबूबा मुफ्ती की सभी दलों से अपील, कश्मीर को बचाने के लिए साथ आएं

JK में लगातार बढ़ रही सियासी गर्मी Former CM Mehbooba Mufti Appeal to All party मुफ्तीः कश्मीर की पहचान बचाने के लिए एकजुट हों
2 min read
• •
Updated: 3 Aug 2019, 6:03 PM IST
Mehbooba

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर ( jammu kashmir ) में अमरनाथ यात्रा को रोकने ( Amarnath yatra Terror Threat ) की एडवाइजरी जारी करने के बाद से ही हालात बिगड़ते जा रहे हैं। खास तौर पर सियासी गहमागहमी काफी बढ़ गई है। पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ( JK Former CM mehbooba mufti ) ने इस मुद्दे को लेकर सभी दलों से एक जुट होने की अपील की है। मुफ्ती ने एक बार फिर कहा है कि कश्मीर को बचाने के लिए सभी दलों को साथ आना होगा।

पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने यह भी कहा घाटी में इतना तनाव पहले कभी नहीं हुआ। मुफ्ती ने एनसी से लेकर कांग्रेस तक सभी दलों को इस मुद्दे पर साथ आने का आह्वान भी किया। मुफ्ती ने कहा कि कश्मीर की पहचान बचाने के लिए सभी मुख्यधारा पार्टियों को एकजुट होना होगा।

आपको बता दें कि इससे पहले नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता और पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने भी जम्मू-कश्मीर के हालात के लेकर राज्यपाल से मुलाकात की।

उन्होंने कहा कि घाटी के हालात को लेकर कहीं से भी सही जवाब नहीं मिल रहा है। हम चाहते हैं संसद में इसका जवाब दिया जाए।

जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटे के अंदर लगातार स्थिति बिगड़ रही है। अमरनाथा यात्रा को रोकना, यात्रियों और पर्यटकों को लौटने के लिए एडवाइजरी जारी करना और उसके बाद सियासत का गर्माना। ये सारे घटनाक्रम घाटी में बढ़ रहे तनाव की तरफ इशारा कर रहे हैं।

पीडपी नेता महबूबा मुफ्ती ने घाटी के बिगड़ते हालातों पर चिंता जताते हुए सभी राजनीतिक दलों को एकजुट होने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि कश्मीर को बचाने के लिए सभी को साथ आना होगा।

एटीएम और पंपों पर लगी लाइन

पूरी कश्‍मीर घाटी में इस समय अफरातफरी के हालात हैं। यात्रियों और पर्यटकों को तुरंत घाटी छोड़ने के निर्देश के बाद से ही यहां के नागरिक और परेशान हो गए हैं और श्रीनगर के पेट्रोल पंपों के अलावा एटीएमों के बाहर भीड़ देखी जा सकती है।

इस आदेश ने बढ़ाया कंफ्यूजन

श्रीनगर स्थित नेशनल इंस्‍टीट्यूट ऑफ टेक्‍नोलॉजी से जुड़े एक आदेश ने भी काफी असमंजस की स्थिति पैदा कर दी है। इस आदेश के मुताबिक क्‍लासेज को सस्‍पेंड कर दिया गया है और छात्रों को चले जाने को कहा गया है।

उधर.. श्रीनगर डीएम की ओर से कहा गया है कि इस तरह का कोई भी आदेश जारी नहीं किया गया है। श्रीनगर में पहले से ही सभी स्‍कूल कॉलेज एक अगस्‍त से बंद हैं।

श्रीनगर के डीसी डॉक्‍टर शाहीद इकबाल ने बताया है कि इंस्‍टीट्यूट को बंद करने या इस तरह का कोई भी आदेश जारी नहीं किया गया था।

Updated on:
3 Aug 2019, 6:03 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘महाभियोग जनता नहीं, संसद करती है’: राहुल गांधी के ‘चलो दिल्ली’ मार्च पर शिवसेना का निशाना, दिवाली पर 10000 करोड़ के नुकसान का दावा

Punjab Election 2027: पंजाब में कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की लिस्ट कब करेगी जारी? सचिन पायलट ने दी जानकारी

Indira Gandhi Death Anniversary: कैसे पुत्रमोह में इंदिरा गांधी ने लिए ये फैसले, वफादार मंत्री लगे किनारे! प्रणब मुखर्जी का बढ़ा कद

जम्मू कश्मीर में इस्तीफे से पहले NC सांसद रुहुल्लाह मेहदी का बड़ा बयान, हॉर्स ट्रेडिंग को लेकर भी कही बात

Punjab AAP List: जेल में बंद संजीव अरोड़ा को आप ने क्यों दिया दोबारा टिकट? सौरभ भारद्वाज ने बताया कारण