राजनीति

जेपी नड्डा को आज मिल सकती है भाजपा की कमान, अध्यक्ष के नाम पर मुहर संभव

जेपी नड्डा (JP Nadda) भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जा सकते हैं माना जा रहा है कि जेपी नड्डा को निर्विरोध भाजपा अध्यक्ष पद के लिए चुन लिया जाएगा
2 min read
• •
Updated: 20 Jan 2020, 12:13 PM IST
जेपी नड्डा को आज मिल सकती है भाजपा के अध्यक्ष
जेपी नड्डा को आज मिल सकती है भाजपा के अध्यक्ष

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा (JP Nadda) आज यानी सोमवार को पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जा सकते हैं।

जेपी नड्डा (JP Nadda) फिलहाल भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष हैं। माना जा रहा है कि उनको निर्विरोध भाजपा अध्यक्ष पद के लिए चुन लिया जाएगा।

आपको बता दें कि जेपी नड्डा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ( Amit Shah ) की गुड बुक में शामिल हैं।

अमित शाह के सांसद चुने जाने के बाद नड्डा को भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था।

भारतीय जनता पार्टी के अधिकारिक ट्विटर हैंडलर पर दी गई जानकारी के अनुसार भाजपा के संगठनात्मक चुनाव के अंतर्गत राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया 20 जनवरी, 2020 को निर्धारित की गई है।

प्रातः 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक नामांकन पत्र भरे जायेंगे। नाम वापसी: दोपहर 1.30 बजे से 2.30 बजे तक।

गौरतलब है कि अमित शाह ने 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा की कमान संभाली थी। उनके अध्यक्ष रहते ही पार्टी ने लोकसभा से लेकर विधानसभा चुनावों में नई बुलंदियों को छुआ।

यहां तक कि भाजपा के खाते में आई एक के बाद एक जीत के चलते अमित शाह को राजनीति का चाणक्य भी कहा जाने लगा।

अब चूंकि अमित शाह देश के गृह मंत्री जैसी बड़ी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं और उनका करीब साढ़े पांच साल का कार्यकाल खत्म हो रहा है तो जेपी नड्डा को पार्टी की कमान सौंपी जा रही है।

Updated on:
20 Jan 2020, 12:13 PM IST
Published on:
Also Read
View All
परिसीमन बिल का डीएमके ने क्यों किया समर्थन? पार्टी प्रमुख एमके स्टालिन की आ गई प्रतिक्रिया

चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति चुनाव: ‘किंगमेकर’ रही शंकरीबाई ने पलट दिया पूरा गेम, जानें कौन जीता

अशोक चौधरी ने क्यों छोड़ी असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी? जानिए पूरा मामला, विवाद उठाने वाले अफसर का भी हुआ था तबादला

छत्तीसगढ़ में बढ़ेंगी लोकसभा-विधानसभा सीटें? 45 सीटों पर महिला आरक्षण का भी बन सकता गणित, ऐसे हो सकता है बंटवारा

परिसीमन बिल से बदल जाएगा लोक सभा सीटों का गणित! यूपी में 80 से 120 और तमिलनाडु में 39 से 59 होंगी सीटें, जानें राजस्थान समेत अन्य राज्यों का हाल