राजनीति

दिल्ली हिंसा पर कमल हासन का बड़ा बयान, कोई भी धर्म नफरत फैलाने की इजाजत नहीं देता

दक्षिण के सुपरस्टार ने दिल्ली के हालात पर जताई चिंता  हमें नफरती बच्चों को दंगा फैलाने से रोकना होगा इस संकट से बाहर निकलने की जताई उम्मीद
2 min read
• •
Updated: 26 Feb 2020, 2:03 PM IST
Kamal Hasan
,

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून ( CAA ) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर ( NRC ) को लेकर दिल्ली में बिगड़े हालात को लेकर बॉलीवुड सहित तमाम सेलेब्स के रिएक्शन्स भी आ रहे हैं। ऐसे में साउथ और बॉलीवुड स्टार कमल हासन ( Kamal Hasan ) ने भी इस मामले में ट्वीट करते हुए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

दक्षिण भारत के सुपरस्टार कमल हासन ने इस मसले पर गंभीर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि हालात इन दिनों फिर से काफी बिगड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके चलते 4 जगहों पर कर्फ्यू ( Curfew ) लगा दिए गए हैं। हिंसक मुठभेड़ों के बाद नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में पुलिस ने उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने का आदेश जारी किया है।

हासन ने ये किया ट्वीट

कमल हसन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि आखिर कैसे हमारे विविधता में एकता वाले देश में हम इन नफरती बच्चों को दंगा फैलाने दे रहे हैं? रुक जाओ! इससे पहले देर हो जाए लौट आओ। कोई भी धर्म नफरत फैलाने की इजाजत नहीं देता है। भारत इससे पहले भी ऐसे पागलपन से गुजर चुका है। मुझे उम्मीद है कि इस बार भी हम इससे बाहर निकलने में कामयाब रहेंगे।

बता दें कि कमल हसन के अलावा अनुराग कश्यप, स्वरा भास्कर, संध्या मृदुल, कृतिका कामरा, मोहम्मद जीशान अयूब जैसे कई सितारों ने उत्तर दिल्ली में उग्र होते हालातों के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए एक्शन लेने की अपील की है।

दरअसल, दिल्ली में ये हालात सीएए के विरोध में शाहीन बाग में जारी धरना और जामिया हिंसा के बाद से ही बिगड़ना शुरू हो गया था। चुनाव के दौराने राजनीतिक दलों के नेताओं की ओर जारी बयानों लोगों को भड़काने का काम किया गया। जब दिल्ली में हालात नियंत्रण से हो गया तब जाकर केंद्र और दिल्ली सरकार जागी हैै

Updated on:
26 Feb 2020, 2:03 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राहुल गांधी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह का जिक्र कर सुनाया किस्सा, बोले- पापा उनसे फोन पर बात कर रहे थे, तभी मम्मी-पापा में हुआ था झगड़ा

सोनिया गांधी की किताब के विमोचन में पहुंचे कैप्टन अमरिंदर सिंह, जानें पंजाब चुनाव से पहले क्या हैं इसके मायने?

राहुल गांधी को किरेन रिजिजू की 7 सलाह, बोले- खुद का मजाक बनवाया, देश को भी शर्मिंदा कराया

परिसीमन पर नताशा आव्हाड की पोस्ट पर विवाद, सुप्रिया सुले बोलीं- पिता और बेटी के विचार अलग, मैं इसका स्वागत करती हूं

महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का क्या होगा रुख? सुप्रिया सुले ने साफ कर दिया अपना स्टैंड