राजनीति

कर्नाटक: भाजपा के विधायकों को गुरुग्राम से वापस बुलाया, ‘सरकार को अस्थिर करने का नहीं प्रयास’

कर्नाटक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक गुरुग्राम के एक निजी रिसॉर्ट से शनिवार को राज्य (कर्नाटक) लौट जाएंगे।
less than 1 minute read
Jan 19, 2019
yeddyurappa
कर्नाटक: भाजपा के विधायकों को गुरुग्राम से वापस बुलाया, सरकार को अस्थिर करने का नहीं प्रयास

नई दिल्ली। कर्नाटक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक गुरुग्राम के एक निजी रिसॉर्ट से शनिवार को राज्य (कर्नाटक) लौट जाएंगे। इन विधायकों को इस रिसॉर्ट में पिछले कुछ दिनों से रखा गया था। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बी.एस. येदियुरप्पा ने यहां मीडिया को बताया कि हमारे सभी विधायकों को राज्य लौटने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी कांग्रेस और जनता दल-सेक्युलर (जेडीएस) की गठबंधन सरकार को 'अस्थिर' करने की कोशिश नहीं कर रही थी, जैसा कि आरोप लगाया गया है।

सरकार को अस्थिर करने की कोशिश नहीं

उन्होंने कहा कि हम सरकार को अस्थिर करने की कोशिश नहीं कर रहे हैं। हम मजबूत विपक्ष के रूप में काम करेंगे। इस बीच कांग्रेस विधायक शुक्रवार को पार्टी की बैठक के बाद बेंगलुरू के बाहरी इलाके में स्थित एक निजी रिसॉर्ट की ओर रवाना हो गए। ऐसा विधायकों की खरोद-फरोख्त रोकने के प्रयास के तहत किया गया। राज्य कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुंडु राव ने मीडिया से कहा कि भाजपा खुले तौर पर विधायकों की खरीद-फरोख्त में लिप्त है। हमें अपने सभी विधायकों को आगामी लोकसभा चुनाव (अप्रैल-मई में) के मद्देनजर सुरक्षित रखने की जरूरत है।

Updated on:
19 Jan 2019 01:32 pm
Published on:
19 Jan 2019 12:46 pm