
उम्रकैद की सजा ने बढ़ाई राम रहीम की बेचैनी, जेल में छोड़ा खाना-पीना छोड़ गर्म पानी पी रहा गुरमीत
नई दिल्ली। पत्रकार छत्रपति हत्या केस में अदालत द्वारा उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद राम रहीम की बेचैनी बढ़ गई है। कभी ऐशो आराम से जीवन काटने वाले राम रहीम की जेल में रात कैसे कट रही हैं, इसका यकीन कर पाना मुश्किल है। दरअसल, उम्रकैद की सजा ने राम रहीम को तोड़ कर रख दिया है। कोर्ट के फैसले के बाद से राम रहीम काफी परेशान दिखाई दे रहा।
जेल में रात भर वह करवटें बदलता रहा
जेल सूत्रों के अनुसार राम रहीम जेल में रात भर वह करवटें बदलता रहा। इस दौरान वह कभी बैठ जाता तो कभी लेट कर करवटें बदलता। यहां तक कि जेल से उसके रोने की आवाजें भी सुनवाई दींं। गुरमीन ने जेल स्टाफ से दो बार गर्म पानी भी मांगकर पिया। वहीं, राम रहीम का स्वास्थ्य बिगड़ने की आशंका के चलते जेल चिकित्सकों की टीम ने उसका चेकअप किया। डॉक्टरों के चेकअप में तो कोई दिक्कत सामने नहीं आई, लेकिन राम रहीम ने अपने खाने में केवल आधी थाली ही खाई। यहां तक कि उसने चाय नाश्ता खाने से भी मना कर दिया। आपको बता दें कि जेल प्रशासन ने राम रहीम से पिछले दस दिनों से कोई काम नहीं कराया है।
फिर से काम लगाया जाएगा
हालांकि सोमवार को उससे फिर से काम लगाया जाएगा। वहीं, राम रहीम को उम्रकैद की सजा के फैसले के बाद पत्रकार छत्रपति की पत्नी कुलवंत कौर ने राहत की सांस ली। कुलवंत के घर पर बधाई देने वालों की लाइन लगी रही। कुलवंत ने कहा कि कोर्ट के इस फैसले के लिए ही वह 16 साल से केस लड़ती आ रही थी। वह आदलत के फैसले से काफी खुश है।
Published on:
19 Jan 2019 12:28 pm
