राजनीति

अमित शाह से मिले बसवराज बोम्मई, कर्नाटक की चुनौती पर हुई चर्चा

सीएम बनने के बाद बसवराज बोम्मई का पहला दिल्ली दौरा, नए मंत्रिमंडल को लेकर बीजेपी का आला अधिकारियों से करेंगे चर्चा, कर्नाटक में 5 डिप्टी सीएम बना सकती है बीजेपी
2 min read
• •
Updated: 30 Jul 2021, 2:09 PM IST
Karnataka CM Basavaraj Bommai
Karnataka CM Basavaraj Bommai

नई दिल्ली। कर्नाटक ( Karnataka ) के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद बसवराज बोम्मई ( Basavaraj Bommai ) पहली बार दिल्ली दौरे पर हैं। शुक्रवार को बसवराज ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच कर्नाटक की आगामी चुनौतियों को लेकर चर्चा हुई। साथ ही मंत्रिमंडल विस्तार पर भी दोनों नेताओं ने चर्चा की। बता दें कि बसवराज बोम्मई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिलेंगे।

दिल्ली के अपने इस दौरे के दौरान वो केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान मंत्रिमंडल को लेकर अहम चर्चा होगी।

बीएस येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद बसवराज बोम्मई ने दो दिन पहले बुधवार को कर्नाटक के 23वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। दरअसल आगामी विधानसभा चुनाव और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी बड़े बदलाव के मूड में नजर आ रही है।

यही वजह है कि उत्तराखंड के बाद कर्नाटक में पार्टी का बड़ा एक्शन देखने को मिला। कर्नाटक में नई सरकार के गठन के बाद मंत्रिमंडल को अंतिम रूप देना अभी बाकी है। माना जा रहा है कि दिल्ली दौरे पर बसवराज बोम्मई आलाकमान से चर्चा के बाद इसे अंतिम रूप दे देंगे।

पांच डिप्टी सीएम बना सकती है बीजेपी
राजनीतिक गलियारों में ये चर्चा जोरों पर है कि बीजेपी 2023 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए किसी भी तरह की गुटबाजी से बचना चाहती है। ऐसे में बसराज के साथ पांच डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं। ताकि हर वर्ग को खुश रखा जा सके।

इसके तहत अब ओबीसी, एस-एसटी समुदाय को भी पद देकर साधने की कोशिश की जा सकती है। हालांकि तीन डिप्टी सीएम तय किए जाने को लेकर सहमति बन सकती है।

हालांकि ये पहली बार नहीं होगा जब एक राज्य में सीएम के साथ पांच डिप्टी सीएम होंगे। इससे पहले भी आंध्र प्रदेश में वाईएस जगनमोहन रेड्डी 2019 में जीत के बाद पांच डिप्टी सीएम बनाने वाले पहले सीएम थे।
वहीं बोम्मई अपने मंत्रिमंडल में छह से आठ नए चेहरों को शामिल कर सकते हैं। बता दें कि कर्नाटक में अधिकतम 34 मंत्री बनाए जा सकते हैं।

Updated on:
30 Jul 2021, 2:09 PM IST
Published on:
Also Read
View All