राजनीति

कनार्टक: सीएम कुमारस्वामी बोले, ‘अब शायद मैं अधिक दिन तक जिंदा न रहूं’

मांड्या जिले के मालावल्ली में एक रैली को संबोधित करते हुए कुमारस्वामी ने आशंका जताई कि वह अब अधिक दिनों तो जिंदा नहीं रहेंगे।
2 min read
• •
Updated: 27 Oct 2018, 1:32 PM IST
Kumaraswamy
कनार्टक: सीएम कमारस्वामी बोले, 'अब शायद मैं अधिक दिन तक जिंदा न रहूं'

नई दिल्ली। कर्नाटक के सीएम एचडी कुमारस्वामी ने अपनी जान को खतरा बताया है। शुक्रवार को यहा मांड्या जिले के मालावल्ली में एक रैली को संबोधित करते हुए कुमारस्वामी ने आशंका जताई कि वह अब अधिक दिनों तो जिंदा नहीं रहेंगे। दरअसल, कुमारस्वामी रैली के दौरान काफी भावुक हो गए थे। वहीं, उसी दिन मालावल्ली के दौरे पर निकले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा ने कुमारस्वामी पर जमकर निशाना साधा। येदियुरप्पा ने कहा कि कुमारस्वामी को भावुक भाषण से बचना चाहिए था। आपको बता दें कि कुमारस्वामी रैलियों के दौरान अक्सर अपने स्वास्थ्य को लेकर बात करते हैं, जिसको लेकर वह अपने विपक्षियों के निशाने पर आ आते रहे हैं।

रैली को संबोधित करते हुए कुमार स्वामी ने कहा कि वह अब शायद अधिक दिन तक जिंदा नहीं रह पाएंगे। उन्होंने कहा कि भाग्यवश वह पिछले साल इजरायल में बच गए थे। हालांकि इजरायल में जो हुआ उन्होंने इस बारे में बोलने से इनकार कर दिया, लेकिन कहा कि जब तक भी वह जिंदा हैं लोगों की सेवा करते रहेंगे। जानकारी के अनुसार कुमारस्वामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले इजरायल के दौरे पर गए थे। यहां उनको कथित दिल का दौरा आया था। जिसका इलाज कराने के बाद वह स्वदेश लौट आए थे। यह बात केवल कुमारस्वामी के निकटतम सहयोगियों और परिवारवालों को ही पता है।

आपको बता दें कि कर्नाटक में जेडीएस और कांग्रेस की गठबंधन वाली सरकार है। राज्य में सरकार बनने के बाद से ही सीएम कुमारस्वामी भाजपा के निशाने पर रहे हैं। यहां भाजपा नेता व पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को सरकार बनाने का पहला मौका दिया गया था, लेकिन विधानसभा में अपना बहुमत सिद्ध करने से पहले ही उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद राज्य में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन बना और कुमारस्वामी सीएम चुने गए थे।

Updated on:
27 Oct 2018, 1:32 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पंजाब में क्राइम को लेकर AAP पर बीजेपी ने साधा निशाना, गौरव भाटिया बोले- ‘भगवंत मान ने राज्य को बना दिया गुंडों का अड्डा’

Political News: स्मृति ईरानी को लेकर पूर्व डिप्टी CM का बड़ा बयान, कहा- वे छत्तीसगढ़ से चुनाव लडऩे वाली हैं…

Rajasthan : ‘राजनीति में शब्दों की मर्यादा जरूरी’, मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर मदन राठौड़ का पलटवार, दीया कुमारी और शेखावत भी बोले

कौन हैं जज शुभम वर्मा, जिन्होंने राहुल गांधी को मानहानि केस में किया बरी? जानें शिक्षा से लेकर करियर तक की पूरी जानकारी

Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर कांग्रेस ने क्या बनाई रणनीति? संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने किया खुलासा