
नई दिल्ली। कर्नाटक में सियासी खींचतान में फंसे सीएम एचडी कुमारस्वामी ने बड़़ा़ बयान देकर सबको चौंंका दिया हैै। उन्होंनेे सरकार के कामकाज को लेकर मीडिया संस्थान खासकर न्यूज चैनल्स की ओर से जारी दुष्प्रचार पर सख्त नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा है हर बात को बढ़ा चढ़ाकर दिखाया जाता है। इन बातों से नाराज सीएम कुमारस्वामी ने कहा है कि इस टेंडेंसी को रोकने के लिए हमारी सरकार कानून बनाकर मीडिया संस्थानों को नियंत्रित करनेे का काम करेगी।
नेताओं को कार्टून कैरेक्टर बताने का अधिकार किसने दिया
सीएम कुमारस्वामी ने कहा कि हमारी सरकार बहुत जल्द एक कानून लाने की सोच रही है। उन्होंने मीडिया संस्थानों से सवालिया लहजे में पूछा है कि आखिर आप लोग राजनेताओं को क्या समझते हैं? आपको लगता है कि हम बेरोजगार हैं? क्या हम आपको कार्टून कैरेक्टर लगते हैं? आपको हर चीज को मजाकिया तरीके से दिखाने का अधिकार किसने दिया? हम कानून बनाकर आपको नियंत्रित करेंगे।
अपना कार्यकाल पूरा करेगी हमारी सरकार
कर्नाटक के सीएम ने न्यूज चैनल्स पर प्रसारित व्यंग्य कार्यक्रमों पर ऐतराज जताते हुए जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन सरकार की लंबी उम्र के बारे में संदेह पैदा करने के लिए समाचार चैनलों को लताड़ लगाई है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में जेडीएस-कांग्रेस सरकार राहुल गांधी शुभकामनाओं के साथ अपना कार्यकाल पूरा करेगी।