विश्‍वासमत पर शाम 6 बजे होगी वोटिंग स्‍पीकर ने शक्ति परीक्षण के लिए तय की नई समयसीमा मंगलवार को वोटिंग के लिए सिद्धारमैया भी तैयार
बेंगलूरु। कर्नाटक ( karnataka crisis ) में सियासी संकट जारी है। सोमवार को भी कुमारस्वामी सरकार के विश्वासमत पर वोटिंग नहीं हुई। आज शाम 6 बजे तक विश्वासमत पर वोटिंग पूरी हो जाएगी। स्पीकर केआर रमेश ने साफ कर दिया है कि शक्ति परीक्षण को और ज्यादा टालना संभव नहीं है।
10 बजे तक सदन की कार्यवाही स्थगित
कर्नाटक ( Karnataka Crisis ) में विश्वासमत पर तीन दिनों की बहस पूरी हो चुकी है। सोमवार देर रात तक विधानसभा की कार्यवाही चलती रही। वोटिंग को लेकर कांग्रेस और भाजपा के विधायकों ने जमकर हंगामा मचाया।
आखिरकार स्पीकर केआर रमेश कुमार ने मंगलवार सुबह तक के लिए सदन को स्थगित करते हुए बहुमत परीक्षण की नई डेडलाइन तय की है।
भाजपा विधायकों का हंगामा
दूसरी तरफ विश्वासमत ( confidence motion ) पर वोटिंग में हो रही देरी को लेकर भाजपा विधायकों ने सदन में हंगामा किया। इस बीच स्पीकर ने कहा है कि मंगलवार शाम छह बजे तक बहुमत परीक्षण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
कांग्रेस विधायकों को स्पीकर की नसीहत
कार्यवाही स्थगित करने से पहले स्पीकर केआर रमेश ( Speaker KR Ramesh ) ने सरकार को बार-बार यह याद दिलाया कि उसे विश्वास मत प्रक्रिया को सोमवार तक संपन्न कराए जाने के खुद किए गए वादे का सम्मान करना चाहिए।
हालांकि स्पीकर की नसीहत के बीच कांग्रेस विधायकों ने कार्यवाही खत्म होने से पहले जमकर हंगामा मचाया।
कांग्रेस के रवैये पर स्पीकर ने जताई नाराजगी
विश्वासमत पर लंबी प्रक्रिया से नाराज स्पीकर केआर रमेश ने कांग्रेस विधायकों के रवैये से परेशान होकर कहा कि मुझे इतना मजबूर मत करिए कि मैं बिना आपसे पूछे ही कोई फैसला ले लूं। इसके नतीजे खतरनाक हो सकते हैं।