राजनीति

कर्नाटक: येदियुरप्पा बोले- घर नहीं जाएंगे, रातभर विधानसभा में सोएंगे BJP के MLA

Karnataka Political Crisis कब होगा खत्म Floor Test के लिए HD Kumaraswamy को मिला एक और दिन BJP चीफ Yeddyurappa बोले- रातभर सदन में रहेंगे हम
less than 1 minute read
 Yeddyurappa
कर्नाटक: येदियुरप्पा बोले- घर नहीं जाएंगे, रातभर विधानसभा में सोएंगे BJP के MLA

नई दिल्ली। कर्नाटक का सियासी संकट ( Karnataka political crisis ) खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को घंटों चली बहस के बाद स्पीकर ने कर्नाटक विधानसभा की कार्यवाही शुक्रवार की सुबह तक के लिए स्थगित कर दिया। इसपर बीजेपी नेता BS Yeddyurappa ने रातभर सदन में ही धरना देने की धमकी दी है।

विश्वासमत से पहले नहीं जाएंगे घर: येदियुरप्पा

कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष और पूर्व सीएम येदियुरप्पा ने कहा है कि बीजेपी के सभी विधायक आज रात विधानसभा में ही सोएंगे। उन्होंने कहा कि जब तक विश्वासमत पर फैसला नहीं हो जाता हम दिन और रात सदन में ही रहेंगे। बीजेपी के सभी विधायक यहीं रहेंगे।

विधानसभा के अंदर बीजेपी विधायकों ने खाना खाया। वहीं बीजेपी नेता येदियुरप्पा के हेल्थ चेकअप के लिए डॉक्टर भी पहुंचे।

रात भर देंगे सदन में धरना: येदियुरप्पा

स्पीकर द्वारा राज्यपाल की सलाह को अनसुना कर विश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग के लिए शुक्रवार का दिन तय किए जाने पर येदियुरप्पा खड़े हो गए। उन्होंने कहा कि अगर रात के 12 भी बज जाएं तो विश्वासमत परीक्षण आज ही होना चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो रात भर विधानसभा में 'धरना' देंगे।

सदन में होगा खाने और बिस्तर का इंतजाम

येदियुरप्पा ने कहा कि विधानसभा में विधायकों के खाने और बिस्तर का इंतजाम किया जाएगा। पार्टी की सभी महिला विधायक रात नौ बजे तक ही रहेंगी लेकिन पुरुष विधायक यहीं सोएंगे।

Updated on:
19 Jul 2019 07:45 am
Published on:
18 Jul 2019 07:14 pm
Also Read
View All
Punjab Election: पंजाब कांग्रेस में सुलह की कोशिश तेज, चुनावी रणनीतिकार नरेश अरोड़ा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

कौन हैं प्रोफेसर वी. कामाकोटी? जिन्हें टास्क फोर्स में शामिल करने पर प्रियंका गांधी ने बताया- गौमूत्र विशेषज्ञ

Chhattisgarh News: भाजपा का मास्टर प्लान, युवाओं को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी, संगठन ने जिलों से मांगी रिपोर्ट

Ambikapur News: बैरिकेड तोड़ते हुए पुलिस से की झूमाझटकी, युवक कांग्रेसियों ने घेरा निगम दफ्तर, कहा- सडक़-पानी, सफाई व्यवस्था सब ध्वस्त

‘बंटा है’ वाले बयान पर महबूबा मुफ्ती ने मांगी माफी, बोलीं- मेरे अधूरे शब्दों से लोगों को ठेस पहुंची