राजनीति

कर्नाटक: 120 कमरे वाले रिजॉर्ट से गायब हुआ कांग्रेस का एक और विधायक, दो पहले से लापता

कर्नाटक में सरकार बनाने के लिए बीजेपी ने पूती ताकत झोंक दी है। इसी बीच खबर है कि कांग्रेस का एक और विधायक ईगलटन रिजॉर्ट से गायब हो गया है

2 min read
congress

नई दिल्ली। बीएस येदियुरप्पा ने बेशक कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है लेकिन सरकार बनाने के लिए 15 दिनों बाद उन्हें एक 'अग्निपरीक्षा' से गुजरना है। इसके लिए विधायकों का धर पकड़ जारी है। बीजेपी को फ्लोर टेस्ट में बहुमत साबित करने के लिए 112 विधायकों के समर्थन की जरूरत है। ऐसे में बीजेपी की नजर कांग्रेस और जेडीएस के उन विधायकों पर है, जिसे आसानी से तोड़ा जा सके। इसी बीच खबर है कि कांग्रेस का एक विधायक ईगलटन रिजॉर्ट से गायब हो गया है। इस तरह कांग्रेस से लापता विधायकों की संख्या तीन हो चुकी है।

दो घंटे कहकर गए थे, लौटे नहीें
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हैदराबाद कर्नाटक के होमनाबाद से कांग्रेस विधायक राजशेखर पाटिल अपने कमरे से गायब मिले हैं। बताया जा रहा है कि पाटिल तबियत खराब होने का हवाला देकर बाहर निकले और कहा कि एक-दो घंटे में वापस आ जाएंगे। उन्होंने साथी विधायकों से कहा मुझे बीजेपी से कोई फोन नहीं आया है।

यह भी पढ़ें: कर्नाटक में डूबी आम आदमी पार्टी की लुटिया, सभी 28 प्रत्याशियों की जमानत जब्त

दो विधायक पहले से नदारद
इससे पहले कांग्रेस के डी गुंडुराव विजयनगर के कहा कि बेल्लारी से कांग्रेस विधायक आनंद सिंह से भी पार्टी का संपर्क नहीं हो पा रहा है। हैदराबाद क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक प्रताप गौड़ा पाटिल के गायब होने की भी खबर भी आ रही है।

विधायकों को बचाने के लिए कांग्रेस ने किया ये काम
बताया जा रहा है कि मंगलवार से ही कांग्रेस के कुछ विधायक पार्टी से संपर्क में नहीं है। अपने विधायकों को बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी हर जतन कर रही है। कांग्रेस ने ईगलटन रिजॉर्ट में अपने विधायकों के लिए 120 कमरे बुक करवाए हैं। कांग्रेस ने सभी विधायकों को सरकार बनने तक यहीं पर रहने को कहा है। जिससे बीजेपी उनसे संपर्क ना कर पाए। खबर ये भी है कि बीजेपी को बहुमत साबित करने के लिए मिले 15 दिन के मोहलत ने कांग्रेस की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। अब कांग्रेस अपने विधायकों को पंजाब या आंध्र प्रदेश भेजने पर भी विचार कर रही है, ताकि इनको खरीद-फरोख्त से बचाया जा सके।

Updated on:
17 May 2018 04:27 pm
Published on:
17 May 2018 05:40 pm