राजनीति

कर्नाटक में बीजेपी को न्योता मिलने पर बोली कांग्रेस, मोदी के दवाब में हैं राज्यपाल

कर्नाटक में बीजेपी को सरकार बनाने का मौका मिलने पर कांग्रेस भड़क गई है। उसने कहा कि राज्यपाल पर पीएम का दबाव है।

2 min read
May 16, 2018
karnataka elections

नई दिल्ली। कर्नाटक में राज्यपाल वजुभाई वाला ने बीजेपी को सबसे बड़ी पार्टी होने के आधार पर बीजेपी को सरकार बनाने का न्योता दिया है। जिसपर कांग्रेस ने आगबबूला हो गई है। कांग्रेस ने इसे अनुचित कदम बताया है। राज्यपाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी ने कहा कि वो पीएम मोदी को दबाव में काम कर रहे हैं।

'राज्यपाल ने असंवैधानिक काम किया'
राज्यपाल के फैसले से पहले ही कर्नाटक बीजेपी ने शाम 8.31 बजे अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया था। जिसमें लिखा था कि बीएस येदियुरप्पा कल शाम यानि गुरुवार को सुबह साढ़े नौ बजे सीएम पद की शपथ लेंगे। जिसे कुछ ही देर बाद हटा दिया गया। इसी ट्वीट के बाद कांग्रेस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। पार्टी नेता पी चिदंबरम ने कहा कि हमें पता चला है कि राज्यपाल ने बीजेपी को सरकार बनाने का न्योता दिया है। अगर ऐसा होता है तो ये असंवैधानिक कहलाएगा।

कानून के मुताबिक नहीं हुआ फैसला
पी चिदंबरम ने कहा कि राज्यपाल एक संवैधानिक पद पर बैठे हैं, उन्हें कानूनसम्मत फैसला करना चाहिए। हमारे पास बहुमत होने के बावजूद हमें सरकार बनाने का मौका नहीं दिया गया। हमने राज्यपाल को विधायकों के समर्थन वाली चिट्ठी भी सौंपी थी। इसके साथ हमने उन्हें सुप्रीम कोर्ट की वो कॉपी भी दी है, जिसमें गोवा में हुए ऐसे ही मामले का जिक्र है।

अब कांग्रेस के पास दो रास्ते: सिब्बल
सरकार बनाने के लिए बीजेपी को मिले न्योते पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने कहा कि उनके पास अभी दो विकल्प मौजूद हैं। वो इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकती है। इतना ही नहीं जरूरत पड़ने पर राष्ट्रपति से शिकायत भी की जा सकती है।

21 मई तक साबित करना होगा बहुमत
बता दें कि कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला ने बीजेपी को सरकार बनाने के लिए न्योता दिया है। जिसके तहत बीजेपी की ओर से येदियुरप्पा गुरुवार की सुबह 9.30 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राज्‍यपाल इस बात का संकेत पहले ही दे चुके थे कि वो सबसे बड़ी पार्टी होने के कारण बीजेपी को सरकार बनाने का न्‍योता पहले देंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बीएस येदियुरप्पा के शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शामिल नहीं हो रहे हैं। सीएम पद का शपथ लेने के बाद 21 मई तक येदियुरप्पा को बहुमत साबित करना होगा। बुधवार की दोपहर में मीडिया से बात करते हुए येदियुरप्पा ने पहले ही दावा किया था कि वो कल सीएम पद की शपथ लेंगे।

Published on:
16 May 2018 09:45 pm