राजनीति

कनार्टक: कुमार स्वामी ने दिया चौंकाने वाला बयान, कहा- भाजपा ने हमारे 10 तोड़े, तो हम 20 तोड़ेंगे

जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने कहा है कि बीजेपी ने हमारे 10 विधायक तोड़े, तो हम उनके 20 विधायक तोड़ेंगे।
2 min read
• •
Updated: 16 May 2018, 1:47 PM IST
Kumaraswamy

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद राज्य में सियासी घमासान जारी है। राज्यपाल ने जहां बीजेपी को सरकार बनाने का न्यौता दिया है, वहीं गठबंधन वाली सरकार के दावा खारिज किए जाने के बाद कांग्रेस और जेडीएस आगे की रणनीति बनाने में जुटे हैं। आलम यह है कि विधायकों के जोड़-तोड़ के चलते दोनों दलों ने ही बीजेपी पर उनके विधायक तोड़े जाने के आरोप लगाए हैं। इस बीच जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने कहा है कि बीजेपी ने हमारे 10 विधायक तोड़े, तो हम उनके 20 विधायक तोड़ेंगे।

बीजेपी को देंगे दोगुना झटका

एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि हम कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष के फिर से राज्यपाल से भेंट करेंगे। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं राज्यपाल हमें सरकार बनाने का न्यौता दें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमें बिना शर्त ही समर्थन दिया है। कांग्रेस के साथ आने की सबसे बड़ी वजह समान विचारधारा है और इससे भी बढ़कर हम बीजेपी की विचारधारा के खिलाफ बिल्कुल खिलाफ हैं। कुमारस्वामी ने स्पष्ट कहा कि ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा। यदि बीजेपी हमें नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेगी तो हम उसको दोगुना नुकसान पहुंचाएंगे।

बीजेपी के पास नहीं संख्या बल

जेडीएस नेता ने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने ही हमसे संपर्क साधा था, लेकिन यह लड़ाई सरकार की नहीं बल्कि विचारधारा की है। बीजेपी पर निशाना साधते हुए कुमारस्वामी ने कहा कि विपक्ष पर दबाव बनाने के लिए आयकर विभाग और अन्य एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। केन्द्र सरकार अपनी शक्तियों का इस्तेमाल गलत तरीके से कर रही है। संख्या बल की बात करते हुए जेडीएस नेता ने कहा कि बीजेपी के पास विधायकों की संख्या काफी कम है, लिहाजा राज्यपाल को हमें न्यौता देना ही होगा।

Published on:
Also Read
View All
पंजाब में क्राइम को लेकर AAP पर बीजेपी ने साधा निशाना, गौरव भाटिया बोले- ‘भगवंत मान ने राज्य को बना दिया गुंडों का अड्डा’

Political News: स्मृति ईरानी को लेकर पूर्व डिप्टी CM का बड़ा बयान, कहा- वे छत्तीसगढ़ से चुनाव लडऩे वाली हैं…

Rajasthan : ‘राजनीति में शब्दों की मर्यादा जरूरी’, मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर मदन राठौड़ का पलटवार, दीया कुमारी और शेखावत भी बोले

कौन हैं जज शुभम वर्मा, जिन्होंने राहुल गांधी को मानहानि केस में किया बरी? जानें शिक्षा से लेकर करियर तक की पूरी जानकारी

Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर कांग्रेस ने क्या बनाई रणनीति? संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने किया खुलासा