राजनीति

पीएम मोदी ‘पढ़कर बोलते हैं भारत माता की जय’, कांग्रेस प्रवक्ता ने ट्वीट किया वीडियो

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला के ट्वीट किए गए वीडियो में पीएम मोदी कागज पर देखकर 'भारत माता की जय' बोलते दिख रहे हैं।

2 min read
15 minutes challenge

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी को बैगर कागज देखे 15 मिनट तक सिद्धारमैया सरकार पर बोलने की चुनौती दी थी। जिसके जवाब में अब कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला एक वीडियो ट्वीट कर पीएम पर निशाना साधा है। सुरजेवाला द्वारा ट्वीट किए गए वीडियो में पीएम मोदी कागज पर देखकर भारत माता की जय बोलते दिख रहे हैं।

सुरजेवाला ने वीडियो ट्वीट कर मारा ताना
सुरजेवाला ने लिखा, ' आदरणीय मोदी जी, अब आप 'भारत माता की जय' भी कागज से पढ़कर बोलते हैं। जय हो।' इसके साथ सुरजेवाला ने पीएम मोदी के भाषण का एक वीडियो क्लिप भी शेयर किया है। ये वीडियो गुरूवार को कलबुर्गी में हुई चुनावी रैली की है। इसमें मोदी माइक ठीक करने के बाद नीचे देखते हुए भारत माता की जय बोलते हैं। सुरजेवाला का दावा है कि पीएम कागज में पढ़कर भारत माता की जय बोल रहे हैं।

मोदी ने राहुल को दी थी चुनौती
एक मई को कर्नाटक के चामाराजानगर में नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को चुनौती दी। उन्होंने कहा कि वह, वह सिद्धारमैया सरकार की उपलब्धियों पर कागज पर लिखी बात को पढ़कर सुनाने के बजाए 15 मिनट तक बोलने की चुनौती देते हुए मोदी ने कहा, 'आप हिंदी, अंग्रेजी या अपनी मां (सोनिया) की मातृभाषा (इतालवी) में बात कर सकते हैं।' पीएम ने राहुल गांधी को 15 मिनट के भाषण में पांच बार विश्वेश्वरैया का उच्चारण करने की भी चुनौती दी। उन्होंने कहा, 'यही काफी है। कर्नाटक के लोग आपके शब्दों की ताकत को माप लेंगे।'

राहुल ने कहा था, संसद में 15 मिनट भी मेरा भाषण नहीं सुन सकते मोदी
प्रधानमंत्री ने यह प्रतिक्रिया पिछले सप्ताह राहुल गांधी की उस चुनौती पर की जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर उन्हें संसद में 15 मिनट तक बोलने की इजाजत दी गई तो मोदी इसका सामना नहीं कर पाएंगे

Updated on:
03 May 2018 08:50 pm
Published on:
03 May 2018 08:52 pm
Also Read
View All
BJP नेताओं पर कार्रवाई क्यों नहीं? ममता बनर्जी पर FIR दर्ज होने पर संजय राउत ने उठाए सवाल

‘ऑपरेशन टाइगर’ सच है या सिर्फ अफवाह? उद्धव ठाकरे ने बुलाई सांसदों की बैठक, आज खत्म होगा सस्पेंस

क्या संसद में अलग बैठ सकता है काकोली घोष के नेतृत्व में TMC के बागी सांसद? नियमों का हवाला देते हुए अभिषेक मनु सिंघवी ने क्या कहा

Bengal Politics: ‘आने वाले समय में TMC पार्टी नहीं रहेगी, BJP में आना चाहते है नेता’, बागी सांसदों को लेकर केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर ने किया दावा

Punjab Election 2027: क्या है पंजाब की राजनीति में ओबीसी वोटों की अहमियत? नए समीकरण बनाने में जुटी बीजेपी