29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्नाटक: नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी पर चलाए जमकर सियासी तीर, पढ़िए 10 तीखे शब्दबाण

कर्नाटक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के वो अंश जिसमें उनके निशाने पर सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी रहे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 1 May 2018, 5:49 PM IST

Modi challenge to Rahul

बेंगलुरू: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार का श्रीगणेश कर दिया है। मंगलवार को चामाराजानगर जिले के सांथेमरहल्ली में एक जनसभा में संबोधित किया। यहां प्रधानमंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल पर जमकर निशाना साधा। मोदी ने राहुल की चुनौती के बदले उन्हें एक नया चैलेंच दिया है।

पढ़िए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के वो अंश जिसमें उनके निशाने पर सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी रहे।

1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी को कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार की उपलब्धियों पर बिना कागज के 15 मिनट बोल कर दिखाने की चुनौती दी।

2. मोदी कहा कि राहुल गांधी हिंदी, अंग्रेजी या अपनी मां की मातृभाषा में 15 मिनट कर्नाटक सरकार की उपलब्धियों पर बिना कागज पढ़े बोलकर दिखाएं। कर्नाटक की जनता खुद ही फैसला कर लेगी।

3. पीएम ने राहुल गांधी को 15 मिनट के भाषण में पांच बार विश्वेश्वरैया का उच्चारण करने की भी चुनौती दी। उन्होंने कहा कि यही काफी है। कर्नाटक के लोग आपके शब्दों की ताकत को माप लेंगे।

4. मजदूर दिवस पर राहुल गांधी द्वारा कोई संदेश जारी नहीं होने पर भी मोदी ने उनपर हमला बोला। उन्होंने कहा कि शायद उत्सुकता के कारण नव निर्वाचित कांग्रेस अध्यक्ष सभ्यता भूल जाते हैं। उन्होंने मेहनती मजदूरों को बधाई तक नहीं दी जिसके कारण भारत के सभी गांवों को बिजली मिल रही है।

यह भी पढ़ें:हिजबुल कमांडर समीर टाइगर के जनाजे में लगे भारत विरोधी नारे, आतंकियों ने लहराए एके-47

5. परिवारवाद पर राहुल गांधी पर हमला करते हुए मोदी ने कहा कि उनकी (राहुल की) पहचान परिवार के नाम से है जबकि वह खुद अपने काम के लिए जाने जाते हैं।

6. मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष के पुराने बयान पर पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी के लिए 15 मिनट बोलना ही बड़ी बात होगी। उन्होंने कहा कि राहुल कहते हैं कि वह बोलेंगे तो मोदी बैठ नहीं पाएंगे। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ‘नामदार’ हैं उनके सामने हम जैसे ‘कामदार’ कैसे बैठ सकते हैं। हम तो अच्छे कपड़े भी नहीं पहनते आपके सामने कैसे बैठ पाएंगे।

7. कांग्रेस पर भ्रष्टाचार और देश को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दिशा निर्देश में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 2009 तक हर गांव को बिजली पहुंचाने का वादा किया था लेकिन यह काम पिछले 28 अप्रैल को उनकी सरकार ने पूरा किया है।

8. राहुल गांधी द्वारा यूपीए सरकार में अध्यादेश फाड़ने पर भी मोदी ने उन्हें नहीं बख्शा। पीएम ने कहा कि हमने देखा कि कांग्रेस ने मनमोहन सिंह के साथ कैसा व्यवहार किया। उन्होंने (राहुल गांधी) अध्यादेशों को फाड़ दिया और उनका अपमान किया है।

9. राज्य में 12 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि हमने दिल्ली में सुना कि कर्नाटक में भाजपा की हवा चल रही है। लेकिन जैसे मैं देख रहा हूं कि यह लहर नहीं बल्कि आंधी है।

10. पीएम ने कहा कि भाजपा ने देश और कर्नाटक के विकास का बीड़ा उठाया है। सत्ता में आने के बाद उन्होंने शेष बचे 18,000 गांव में बिजली पहुंचाने का बीड़ा उठाया था और आजादी के बाद पहली बार देश के आखिरी गांव में बिजली पहुंचाने का काम उनकी सरकार ने पूरा कर दिया है। यह काम 28 अप्रैल को मणिपुर में पूरा हुआ और यह तारीख इतिहास में दर्ज हो गयी है। अब उनका लक्ष्य हर घर तक बिजली पहुंचाना है और यह काम भी उनकी सरकार समय पर पूरा कर लेगी।