राजनीति

सबरीमला मंदिर जाते समय भाजपा महासचिव गिरफ्तार, पुलिस पर लगाया दुर्व्‍यवहार का आरोप

जिस समय पुलिस ने भाजपा महासचिव को गिरफ्तार किया उस समय वह अपने साथियों के साथ भगवान अयप्‍पा का दर्शन करने जा रहे थे।
2 min read
Nov 18, 2018
k surendran
सबरीमला मंदिर जाते समय भाजपा महासचिव गिरफ्तार, पुलिस पर लगाया दुर्व्‍यवहार का आरोप

नई दिल्‍ली। सबरीमला क्षेत्र में प्रदेश भाजपा के महासचिव सुरेंद्रन को केरल पुलिस ने गैर जमानती धाराओं में गिरफ्तार किया है। सुरेंद्र ने पुलिस टीम पर दुर्व्‍यवहार का आरोप लगाया है। उन्‍होंने कहा कि केरल सरकार हिंदुओं के दमन पर उतारू है। लोगों के धार्मिक अधिकार छीने जा रहैं। उन्‍हें पूजा करने से रोका जा रहा है। उन्‍होंने अपनी गिरफ्तारी को राजनति से प्रेरित बताया है। बता दें कि केरल में हिंदू एक्यावेदी अध्यक्ष पीके शशिकला की गिरफ्तारी के खिलाफ 12 घंटे की हड़ताल बुलाई की गई थी। आज फिर सुरेंद्रन की गिरफ्तारी के खिलाफ भाजपा का प्रदेश भर में धरना प्रदर्शन जारी है।

सरकार पर बदले की कार्रवाई का आरोप
केरल भाजपा महासचिव सुरेंद्रन आरोप लगाया है कि पुलिस ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। उन्हें पानी, भोजन और दवाएं नहीं दी। पी विजयन की सरकार भाजपा नेताओं के खिलाफ बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है। केरल पुलिस ने उन्‍हें अयप्पा मंदिर जाने की कोशिश करते हुए एहतियातन हिरासत में लिया है। जिस समय उन्‍हें गिरफ्तार किया गया उस समय वह पूजन सामग्री लेकर जा रहे थे। वह दो अन्य लोगों के साथ सबरीमला स्थित मंदिर जा रहे थे।

पुलिस ने सबरीमला जाने से मना किया था
पुलिस अधीक्षक यतीश चंद्रा ने सुरेंद्रन को सबरीमला की ओर न जाने के लिए कहा था लेकिन वह रुके नहीं। उन्हें शनिवार की रात को एहतियातन हिरासत में ले लिया गया और चित्तर पुलिस थाने लाया गया।

14 दिनों की न्‍यायिक हिरासत
केरल पुलिस ने भाजपा के महासचिव के सुरेंद्रन को रविवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन पर गैर जमानती अपराधों के आरोप लगाए गए हैं। सुरेन्द्रन को रविवार तड़के पत्तनमतिट्टा जिला अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने सुरेंद्रन के खिलाफ आईपीसी की धारा 353 और 34 के तहत मामले दर्ज किए हैं।

Published on:
18 Nov 2018 01:02 pm