4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सलमान खान को धमकी दे कर फरार हुआ शेरा प्रयागराज में, गिरफ्तारी के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच की आधी रात छापे मारी, किया गिरफ्तार

मुंबई पुलिस के छापेमारी से मचा हडकंप,इलाके के लोग सहमे रहे
less than 1 minute read
Google source verification
mumbai crime branch

salman khan

प्रयागराज :मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम और बांदा पुलिस ने शनिवार को आधी रात फिल्म अभिनेता सलमान खान को धमकी देने वाले शख्स को प्रयागराज के करेली से गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच से देर रात करेली इलाके में छापेमारी कर शेरू उर्फ़ शेरा नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे मुंबई क्राइम ब्रांच साथ ले गई।

शहर के करेली में जीटीबी नगर का रहने वाला शेरा मुंबई के बांद्रा इलाके में अपने परिवार के साथ रहता है।उसका परिवार अभी मुंबई में ही है।लेकिन कुछ दिनों पहले शेरा प्रयागराज आ गया था। जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले मुंबई में शेरा का विवाद सलमान खान की पीए से हुआ था। शेरा फिल्म इंडस्ट्री के तमाम बड़ी शख्सियत का करीबी माना जाता है। ऐसे में उसे सलमान खान का पर्सनल नम्बर मिल गया था। पीए से हुए विवाद के बाद शेरा ने सलमान खान के पर्सनल मोबाइल नंबर फोन कर दिया। शेरा ने सलमान खान को फोन करके काम मांग की ओर सलमान के इनकार के बाद उन्हें धमकी दी।

सलमान खान के पीए ने धमकी देने और विवाद का मामला बांद्रा थाने में दर्ज कराया। इस मामले में शेरा और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ।शनिवार की देर रात क्राइम ब्रांच की टीम ने शेरा के एक रिश्तेदार को लेकर देर रात करेली पहुंची। आधी रात मुंबई पुलिस के करेली इलाके में पहुंचने से हड़कंप मच गया। शेरा की जीटीबी नगर के मकान को घेर कर देर रात उसे हिरासत में लिया गया। एसपी सिटी बृजेश श्रीवास्तव के मुताबिक बांद्रा में शेरू के खिलाफ मुकदमा दर्ज है जिसके चलते मुंबई पुलिस देर रात उसे गिरफ्तार कर के ले गई।