राजनीति

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरन रिजिजू के निशाने पर राहुल-प्रियंका, देश में एक परिवार का राज कब तक?

मोदी सरकार में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरन रिजिजू ने राजनीति में परिवारवाद के लिए कांग्रेस पर हमला बोला है।
2 min read
• •
Updated: 5 Aug 2018, 8:09 AM IST
Priyanka gandhi
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरन रिजिजू के निशाने पर राहुल-प्रियंका, देश में एक परिवार का राज कब तक?

नई दिल्ली। मोदी सरकार में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरन रिजिजू ने राजनीति में परिवारवाद के लिए कांग्रेस पर हमला बोला है। इसके साथ ही किरन रिजिजू ने लोकसभा में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा पीएम मोदी को गले लगाने की भी निंदा की है। उन्होंने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव के दौरान हमें लगा कि राहुल गांधी भाषण के दौरान के कोई बड़ी बात कहने जा रहे हैं, क्योंकि उन्होंने कहा था कि अगर उन्हे 10 मिनट बोलने समय मिला तो देश में भूचाल आ जाएगा। आपको बता दें कि ये बातें रिजिजू ने एक समाचार चैनल के साथ बातचीत में कही।

गृह राज्यमंत्री ने यह भी कहा है राहुल गांधी हमेशा सुर्खियों में बने रहने चाहते हैं। इसलिए चीजों को ड्रामाटाइज करते हैं। यही कारण है कि संसद में भी उनके भाषण के दौरान कुछ खास निकलकर नहीं आया। पहले जब पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी जैसे नेता विपक्ष में बैठते थे तो उनकी बातों का कुछ मतलब होता था। देश हित के मुददे उठाए जाते थे, लेकिन अब हालात बदल गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का अध्यक्ष चुन लिए जाने के बाद भी राहुल गांधी में गंभीरता नजर नहीं आई है। यहां तक कि संसद में भी उनका रवैया बचकाना दिखाई देता है। होना तो यह चाहिए था कि गले मिलने के लिए वह पीएम मोदी के पास जाते और उनको खड़ा होने के लिए कहते। इसके बाद चाहे तो वह अपने दोस्तों का आंख मार सकते थे।

रिजजू ने कहा कि इस देश ने परिवारवाद बहुत देख लिया है। अब कब तक देश एक परिवार को राज करता देखता रहेगा। हम देश की जनता के बीच किए गए काम को लेकर वोट मांगने जाएंगे। पीएम मोदी ने जो काम किया है, उसके आधार पर जनता का समर्थन मांगेंगे।

Published on:
Also Read
View All
पंजाब में क्राइम को लेकर AAP पर बीजेपी ने साधा निशाना, गौरव भाटिया बोले- ‘भगवंत मान ने राज्य को बना दिया गुंडों का अड्डा’

Political News: स्मृति ईरानी को लेकर पूर्व डिप्टी CM का बड़ा बयान, कहा- वे छत्तीसगढ़ से चुनाव लडऩे वाली हैं…

Rajasthan : ‘राजनीति में शब्दों की मर्यादा जरूरी’, मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर मदन राठौड़ का पलटवार, दीया कुमारी और शेखावत भी बोले

कौन हैं जज शुभम वर्मा, जिन्होंने राहुल गांधी को मानहानि केस में किया बरी? जानें शिक्षा से लेकर करियर तक की पूरी जानकारी

Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर कांग्रेस ने क्या बनाई रणनीति? संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने किया खुलासा