राजनीति

कर्नाटक में सियासी घमासानः सीएम कुमारस्वामी ने जारी किया ऑडियो टेप, विधायकों की खरीद-फरोख्त हुई रिकॉर्ड

कर्नाटक में सियासी घमासानः सीएम कुमारस्वामी ने जारी किया ऑडियो टेप, विधायकों के खरीद-फरोख्त की बातचीत रिकॉर्ड
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Feb 2019, 2:26 PM IST
kumar swami
कर्नाटक में सियासी घमासानः सीएम कुमारस्वामी ने जारी किया ऑडियो टेप, विधायकों के खरीद-फरोख्त की बातचीत रिकॉर्ड

नई दिल्ली। देश के दक्षिण में मचा सियासी घमासान कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ऑपरेशन लोट स के फेल होने के बीच कर्नाटक में एक बार फिर सियासी संकट शुरू हो गया है। बजट सेशन के पहले से मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने बड़ा दांव चल दिया है। सत्ता के बीच कांग्रेस और जेडीएस अपने 13 विधायकों को लेकर असमंजस में है। इनमें 10 विधायक कांग्रेस के तो 2 निर्दलीय शामिल है। यह विधायक लगातार दूसरे दिन भी बजट सत्र से गैरहाजिर रहे। इनकी गैरहाजिरी गठबंधन सरकार के माथे पर लकीरे बढ़ा रही है। सरकार को ऑपरेशन लोटस के सफल होने का डर सत्ता रहा है। हालांकि आंकड़े अभी भाजपा के पक्ष में नहीं दिखाई दे रहे।


25 करोड़ रुपए में खरीद-फरोख्त
इस बीच कुमारस्वामी ने एक ऑडियो जारी किया जिसमें प्रदेश कथित रूप से येदियुरप्पा एक विधायक को 25 करोड़ रुपए और मंत्रिपद की पेशकश कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ वकील आरएलएन मूर्ति ने भाजपा के नेता बीएस युदियुरप्पा, मल्लेशवरम विधायक अश्वनाथ नारायण और अन्य नेताओं के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि वह सदन के कुछ सदस्यों को गलत तरीके से गिरफ्त में रखकर बजट सत्र में हिस्सा नहीं लेने दे रहे हैं।

पीएम मोदी पर बोला हमला
प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री पर भी हमला बोला है। एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि प्रधानमंत्री योजनाबद्ध तरीके से लोकतंत्र को खत्म कर रहे हैं। मैं सभी विपक्षी पार्टियों से आगे आकर संसद में उनको बेनकाब करने की अपील करता हूं। एक तरफ वह देश के नेताओं को उपदेश देते हैं और दूसरी तरफ अपने दोस्त को कालेधन के जरिए लोकतंत्र को गिराने का बढ़ावा देते हैं। मेरे पास अपनी बात के लिए सबूत है और मैं यह बेनकाब करूंगा।

Updated on:
8 Feb 2019, 2:26 PM IST
Published on: