राजनीति

पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने पर महामिलावट वालों ने मुझे गालियां दीं: PM मोदी

एनडीए प्रत्याशी के लिए बिहार के सासाराम में PM मोदी ने की रैली देश से इतिहास से आंबेडकर का नाम मिटाना चाहती थी कांग्रेस: मोदी बिहार में कुछ स्वार्थी लोग सुबह-शाम मुझे गालियां दे रहे हैं: मोदी
2 min read
Narendra Modi
इतने साल तक सत्ता में रहने के बाद भी मेरे पास कोई संपत्ति नहीं: प्रधानमंत्री मोदी

दिल्ली।लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के सासाराम में एक जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने यहां बिहार महागठबंधन के दलों पर महामिलावटी का ठप्पा लगाते हुए तीखे शब्दबाण चलाए। वहीं दूसरी ओर मोदी ने अपनी सरकार का पीठ थपठपाते हुए आतंक और सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर भी सियासी माहौल बनाया।

- ये गरीबों के पैसों से घोटाले करते रहे, गरीब को लूटते रहे। मैं गुजरात में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहा। आपने मुझे आशीर्वाद देकर पांच साल तक देश का प्रधान सेवक बनाया। इतने साल तक सत्ता में रहने के बाद भी मेरी संपत्ति क्या है, आप दोनों की तुलना करके देखिएगा। ये महामिलावटी लोग सिर्फ और सिर्फ समाज के विभाजन के बल पर वोट बटोरने की राजनीति करते हैं। यही कारण है कि आजादी के बाद इतने दशकों तक बिहार सहित इस समूचे पूर्वी भारत को विकास की रोशनी से दूर रखा गया

- जब हमारे सपूत सर्जिकल स्ट्राइक करते हैं, एयर स्ट्राइक करते हैं, तो ये आतंकियों की लाशें मांगते हैं। इसलिए गुस्से से भरा हुआ देश कह रहा है- अब बहुत हुआ। ये देश तोड़ने की बात करने वालों के साथ खड़े रहते हैं, इसलिए देश कह रहा है- अब बहुत हुआ। आजादी के बाद इतने दशकों तक इन्होंने आतंकवाद के सामने घुटने टेके रखे। इसलिए अब देश कह रहा है- अब बहुत हुआ। पाकिस्तान के आतंक को ये मुंहतोड़ जवाब नहीं दे पाए। इसलिए देश उनको कान पकड़ के कह रहा है- अब बहुत हुआ: पीएम

- ये कांग्रेस का अहंकार ही था जिसने बाबा साहब आंबेडकर का नाम तक, देश से इतिहास से मिटाने की कोशिश की थी। बाबा साहब की विरासत संभालने का दावा करने वाले आज खुले आम कांग्रेस का झंडा लेकर घूम रहे है। इनका अहंकार सातवें आसमान पर चढ़ा हुआ है। कांग्रेस का यही अहंकार इमरजेंसी के दौरान दिखा था जब पूरे देश को संकट में डाल दिया था। ये कांग्रेस का अहंकार ही था जिसने महान जय प्रकाश नारायण जैसे महान व्यक्तित्व पर डंडे बरसाएं थे : पीएम मोदी

-महामिलावट के दम पर ये लोग जो मजबूर सरकार बनाने के सपने देख रहे थे उस सपने को देश के लोगों ने चूर-चूर कर दिया है। देश इन महामिलावट वालों से इतना गुस्सा क्यों है, इसका जवाब है वंशवादियों और भ्रष्टाचारियों का अहंकार। बिहार का कुछ लोगों ने अपने स्वार्थ के लिए जमकर फायदा उठाया और आज वो सुबह-शाम मुझे गालियां दे रहे हैं। ये गालियां इसलिए निकल रही हैं क्योंकि बिहार के लोगों ने इनका सूपड़ा साफ कर दिया है। : मोदी

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.

Updated on:
14 May 2019 08:25 pm
Published on:
14 May 2019 03:40 pm
Also Read
View All
Ashok Gehlot : ‘नरेन्द्र मोदी का यह भाषण सभी सुनें’, गहलोत बोले- तब वह लोकतंत्र था और आज वही मांग अराजकता हो गई?

Lalsot Panchayat Samiti: प्रस्तावक बन कर नामांकन भरवाने पहुंची सावित्री बनी थी लालसोट की पहली महिला प्रधान, सांवलराम 17 साल रहे प्रधान

Ashok Gehlot : कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी हंसराज गुर्जर की गिरफ्तारी बेहद निंदनीय : अशोक गहलोत

आमिर खान के भांजे इमरान खान को भारत छोड़ने के नोटिस पर कांग्रेस का हमला, बोली- सरकार के खिलाफ बोलने पर होती है बदले की कार्रवाई

कर्नाटक में मुस्लिम वोटरों के नाम काटने का आरोप, प्रकाश राज बोले- यह आवाजों को खामोशी से मिटाने की कोशिश