
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए पांच चरणों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। जबकि दो चरणों के लिए मतदान कराया जाना अभी शेष है। इन दोनों चरणों में 118 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। चुनाव के आखिरी चरणों में बाजी मारने के लिए भाजपा और कांग्रेस समेत सभी दलों ने एड़ी चोटी के जोर लगा दिए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को पश्चिम बंगाल और झारखंड में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे तो वहीं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी ममता के गढ़ और बिहार में चुनावी रैलियां करेंगे।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज पश्चिम बंगाल और झारखंड के दौरे पर हैं। कांग्रेस अध्यक्ष यहां तीन रैलियों को संबोधित करेंगें। इसके साथ ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी हरियाणा में रहेंगी और हिसार और अंबाला में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगी। आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह मंगलवार को पश्चिम बंगाल और बिहार में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। अमित शाह पहले पश्चिम बंगाल में तीन जनसभा करेंगे और फिर बिहार के पटना में रैली कर पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में वोट मांगेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार भाजपा अध्यक्ष सबसे पहले सुबह 11 बजे पश्चिम बंगाल के मिदनापुर पहुंचेंगे।
Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.