राजनीति

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को आया गुस्सा, बोले- डोंट टच माई स्टाफ

Lok Sabha में हंगामा करने पर बिगड़े speaker Om Birla संसद की कार्यवाही में विरोध करने वालों को पड़ी फटकार चेतावनी भरे लहजे में बोले- Don't touch my staff
2 min read
• •
Updated: 19 Jul 2019, 10:43 PM IST
speaker Om Birla

नई दिल्ली। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला सदन ( Lok Sabha Speaker Om Birla ) में पहले दिन से ही सांसदों को अनुशासन का पाठ पढ़ाने में कोई रियायत नहीं बरत रहे हैं। क्या सत्ता पक्ष और क्या विपक्ष। सदन में कामकाज के नियमों के खिलाफ जाने वालों को उनकी कड़ी फटकार मिलती है।

जब सांसद पर भड़के स्पीकर

शुक्रवार को भी सदन में ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जब ओम बिरला हंगामा कर रहे सांसदों पर भड़क गए और चेतावनी भरे लहजे में कहा.... डोंट टच माई स्टाफ

हुआ कुछ यों कि सदन में कांग्रेस, टीएमसी और डीएमके समेत कई विपक्षी दल के सांसद प्रश्नकाल के दौरान विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

लोकसभा स्पीकर ने सदस्यों से कई बार अपनी सीट पर जाने की अपील की।

कर्नाटक के लिए हो रहा था हंगामा

स्पीकर की बात को अनसुना कर आंदोलन कर रहे सांसद कर्नाटक राजनीतिक संकट ( Karnataka political crisis ) पर चर्चा की मांग करते रहे।

इसी दौरान वेल में प्रदर्शन कर रहे एक सदस्य, संसद के कर्मचारी से उलझने लगे।

इसपर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने संसद भवन के कर्मचारियों को नहीं छूने की चेतावनी दी।

उन्होंने कहा कि डोंट टच माई स्टाफ

सत्ता पक्ष और विपक्ष पर बराबर कसी नकेल

12 जुलाई को चर्चा के दौरान भी लोकसभा स्पीकर ने हंगामा करने वाले सांसदों को नसीहत दी थी।

उन्होंने सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के सदस्यों को कार्यवाही के दौरान संसदीय नियमानुसार व्यवहार करने को कहा था।

इससे पहले भी कई बार लोकसभा स्पीकर ने कहा कि वह केवल नियम कानून के हिसाब से ही सदन चलाना चाहते हैं।

नारेबाजी बाहर जाकर करें: ओम बिरला

बजट सत्र के पहले और दूसरे दिन सांसदों के हंगामे के बाद स्पीकर ने कहा था कि वेल में जिंदाबाद-मुर्दाबाद के नारे क्यों लगाए जाने चाहिए।

क्या वह जगह पोस्टर दिखाने के लिए है? जिसे यह सब करना है वह बाहर जाकर कर सकते हैं।

Updated on:
19 Jul 2019, 10:43 PM IST
Published on: