8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोर्ट जाने की तैयारी में गोवा कांग्रेस, एकसाथ BJP में शामिल हुए थे 10 विधायक

कर्नाटक के बाद अब Goa crisis सुलझाने में जुटी कांग्रेस BJP में शामिल होने वाले 10 MLA के खिलाफ जाएगी कोर्ट Goa Congress अध्यक्ष गिरीश चोडांकर बोले- चल रही तैयारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 17 Jul 2019, 6:42 PM IST

Girish Chodankar

कोर्ट जाने की तैयारी में गोवा कांग्रेस, एकसाथ BJP में शामिल हुए थे 10 विधायक

नई दिल्ली। कर्नाटक के बाद अब गोवा की राजनीति ( Goa Crisis ) भी कोर्ट की शरण में जा सकती है। 15 विधायकों में से 10 विधायकों के बीजेपी में शामिल होने से कांग्रेस परेशान है। गोवा कांग्रेस के अध्यक्ष गिरीश चोडांकर ( Girish Chodankar ) ने कहा कि हम मामले का अध्ययन कर रहे हैं।

कांग्रेस जाएगी कोर्ट

कांग्रेस के 10 विधायकों को बीजेपी में शामिल होने पर गोवा कांग्रेस अध्यक्ष से प्रतिक्रिया मांगी गई। इसपर गिरीश चोडांकर ने कहा कि हम मामले का पूरी तरह अध्ययन करने के बाद न्यायालय का रुख करेंगे।

अध्यक्ष बने रहेंगे गिरीश चोडांकर

कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों के इस्तीफों के बाद इस्तीफा देने वाले चोडांकर ने कहा कि वे पार्टी अध्यक्ष के तौर पर बने रहेंगे क्योंकि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है।

कर्नाटक संकट: 'सुप्रीम फैसले' पर कांग्रेस में अलग-अलग राय, सिंघवी खुश तो सुरजेवाला नाखुश

कामत बोले- फिर बहाल होगी कांग्रेस

पूर्व मुख्यमंत्री और दिगंबर कामत ने कुछ समय पहले कहाल था कि बीजेपी दो साल में तीन बार कांग्रेस को तोड़ने की कोशिश की है। Digambar Kamat ने कहा कि गोवा कांग्रेस के अभी भी बहाल होने की उम्मीद है।

एक ही रात में बदल गई पूरी राजनीतिक

पिछले सप्ताह गोवा में बड़े राजनीतिक घटनाक्रम के तहत बीजेपी ने कांग्रेस में जबर्दस्त सेंध लगाया। बीजेपी ने नेता विपक्ष चंद्रकांत कावलेकर के नेतृत्व में कांग्रेस के दस विधायकों को अपने में शामिल कर लिया इसके बाद राज्य में कांग्रेस के सिर्फ 5 विधायक बचे हैं।

सपा छोड़ BJP में शामिल हुए नीरज शेखर, कल राज्यसभा से दिया था इस्तीफा

पांच विधायकों में से चार पूर्व सीएम

कांग्रेस के पास अब पांच विधायक बचे हैं। इसमें से चार पूर्व में मुख्यमंत्री रहे हैं। इनमें दिगंबर कामत, लुजिन्हो फलेरियो, रवि नाइक, प्रताप सिंह राणे पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा अलेक्सो रेजिनाल्डो शामिल हैं।

कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल होने वाले 10 विधायक

अब गोवा में कांग्रेस बचे हुए विधायकों में चंद्रकांत कावलेकर, फ्रांसिस सिलवैरा, जेन्निफर, एंटासियो मोनसेरेट, नीलकंठ हलारंकर, ईसाडोर फर्नांडीस, क्लैफैसियो डायस, फिलिप नेरी रोड्रिग्स, एंटोनियो फर्नाडीस और विल्फ्रेड डिसा शामिल हैं।