राजनीति

महाराष्ट्र: नितेश राणे ने थामा भाजपा का दामन, इस सीट से लड़ेंगे चुनाव

विधानसभा चुनाव के चलते महाराष्ट्र में चुनावी संग्राम रफ्तार पकड़ चुका महाराष्‍ट्र के दिग्‍गज नेता नितेश राणे ने भाजपा की सदस्‍यता ग्रहण कर ली
2 min read
• •
Updated: 3 Oct 2019, 2:42 PM IST
m.png
,,

नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव के चलते महाराष्ट्र में चुनावी संग्राम रफ्तार पकड़ चुका है। चुनावी माहौल पक्ष में करने के लिए जहां रानजीतिक दलों के बीच बयानों और प्रतिक्रियाओं को दौर चल रहा है, वहीं अपना सियासी भविष्य सुरक्षित करने के लिए नेताओं के पाला बदलने का सिलसिला भी चल निकला है।

ताजा मामला महाराष्‍ट्र के दिग्‍गज नेता नारायण राणे के पुत्र नितेश राणे से जुड़ा है। नितेश राणे ने आज यानी गुरुवार को भाजपा की सदस्‍यता ग्रहण कर ली है।

आपको बता दें कि सिंधुदर्ग में भाजपा की सदस्‍यता ग्रहण करने वाले राणे ने कुछ दिनों पहले ही विधायक पद से इस्‍तीफा दिया था।

हालांकि अभी इस बात की कोई जानकारी नहीं लगी है कि वो कहां से चुनाव लड़ेंगे।

लेकिन कल यानी बुधवार को उनके पिता नारायण राणे ने घोषणा की थी कि नितेश भाजपा के टिकट से कंकावली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

गौरतलब है कि 2014 के लोक सभा चुनाव में कांग्रेस ने नितेश राणे को सिंधुदुर्ग की कंकावली सीट से चुनाव लड़ाया था। तब राणे ने भाजपा के प्रमोद जठार को हराया था।

Updated on:
3 Oct 2019, 2:42 PM IST
Published on:
Also Read
View All
UP में कांग्रेस की ज्यादा सीटों की मांग के पीछे क्या है सियासी गणित? राहुल गांधी के बढ़ते प्रभाव से लेकर इमरान मसूद की भूमिका तक समझिए पूरी रणनीति

परिसीमन बिल पर गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया ‘पीठ में छुरा घोंपने’ का आरोप, शरद गुट के रुख पर ये कहा

पहली बार चूरू जिला परिषद पहुंचे 35 नए चेहरे, पराक्रम राठौड़ की सबसे बड़ी जीत; रोचक हुआ जिला प्रमुख चुनाव

रेवदर पंचायत समिति: बहुमत BJP के पास, फिर भी ‘प्रधान’ की कुर्सी पर घमासान; कांग्रेस की भी नजर

सिरोही पंचायत चुनाव: MP और राज्यमंत्री से लेकर 4 प्रधान तक BJP के, फिर भी करारी हार; क्या है हार की वजह