राजनीति

महाराष्ट्र में सरकार गठन पर भाजपा कोर कमेटी की बैठक खत्म, राज्यपाल के निमंत्रण पर चर्चा

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के बाद सरकार के गठन को लेकर अभी तक पेंच फंसा हुआ है मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर अड़े भाजपा और शिवसेना अपने-अपने फैसलों पर अड़िग हैं इस बीच आज यानी रविवार को भाजपा आलाकमान ने अपने नेताओं की अहम बैठक बुलाई
2 min read
• •
Updated: 10 Nov 2019, 2:58 PM IST
j1.png
,,

नई दिल्ली।महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के बाद सरकार के गठन को लेकर अभी तक पेंच फंसा हुआ है। मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर अड़े भाजपा और शिवसेना अपने-अपने फैसलों पर अड़िग हैं।

इस बीच आज यानी रविवार को भाजपा आलाकमान ने अपने नेताओं की अहम बैठक बुलाई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के घर पर हुई इस बैठक में सरकार गठन के लिए राज्यपाल के न्योते पर चर्चा हुई।

भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि शाम चार बजे एक बार फिर भाजपा की बैठक होगी।

आपको बता दें कि महाराष्ट्र के राजयपाल भगत सिंह कोश्यारी ने चुनाव में बड़ी पार्टी उभर कर आने के नाते भाजपा को सरकार गठन का न्योता दिया है।

वहीं, राज्य में जारी इस सियासी गतिरोध के बीच राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भाजपा से सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते सरकार बनाने की बात पूछी है।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के राज्यपाल बीएस. कोश्यारी ने शनिवार को भाजपा को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया और पूछा कि क्या वह इसकी इच्छुक और इसमें सक्षम है।

राज्यपाल ने यह कदम राज्य विधानसभा का कार्यकाल आधी रात को समाप्त होने से महज चार घंटा पहले उठाया।

भाजपा हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

एक आधिकारिक बयान में यहां कहा गया कि राज्यपाल ने आज सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के निर्वाचित सदस्यों के नेता देवेंद्र फडणवीस से यह बताने को कहा कि क्या उनकी पार्टी महाराष्ट्र में सरकार बनाने की इच्छुक और उसमें सक्षम है।

Updated on:
10 Nov 2019, 2:58 PM IST
Published on:
Also Read
View All
रायगंज एनकाउंटर पर अधीर रंजन चौधरी का हमला, बोले- पुलिस को ‘ट्रिगर-हैप्पी’ बना रही बंगाल सरकार

हरियाणा CM नायब सैनी ने केजरीवाल पर साधा निशाना, बोले- पंजाब के किसान ढूंढ रहे हैं, मान सरकार ने 5 साल में सिर्फ चुटकुले सुनाए

दिल्ली में प्रदूषण पर सियासत तेज, गोपाल राय ने भाजपा सरकार को घेरा; ग्रीन पटाखों पर मांगा जवाब

‘मुश्किल था एक घूंट न लेना’, मुस्लिम किसान से दूध की बोतल लेकर पी गए हिमंत बिस्वा सरमा, जानें पूरा मामला

तेजस्वी यादव का PM मोदी पर साधा निशाना, बोले- बेरोजगारी और महंगाई पर बात क्यों नहीं करते? बिहार में कारखाने क्यों नहीं लगाए