राजनीति

महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे ने जामिया हिंसा को बताया जालियांवाला बाग जैसा कांड

जामिया हिंसक विरोध प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई को लेकर शिवसेना ने मोदी सरकार पर निशाना साधा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे ने जामिया हिंसा की तुलना जलियांवाला बाग कांड से की
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Dec 2019, 11:35 AM IST
uddhv.png

नई दिल्ली। जामिया मिलिया इस्लामिया (Jamia Millia Islamia) में नागरिकता (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन और पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर शिवसेना ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना नेताउद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने जामिया हिंसा की तुलना जलियांवाला बाग कांड से की है।

ठाकरे ने कहा कि छात्र एक 'युवा बम' की तरह हैं। इसलिए वो केंद्र सरकार से अनुरोध करते हैं कि छात्रों के साथ ऐसा सुलूक हरगिज न किया जाएगा, जैसा की सरकार कर रही है।

वहीं, गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि रविवार को जामिया मिलिया इस्लामिया में नागरिकता (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस की ओर से एक भी गोली नहीं चलाई है। सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान आगजनी करने और वाहनों को जलाने के लिए 10 लोगों की गिरफ्तारी पर मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि हिरासत में लिए गए सभी 10 लोग आपराधिक बैकग्राउंड के हैं।

आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में जामिया मिलिया इस्लामिया (जेएमआई) हिंसा मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने सवाल किया कि आखिर बसें कैसे जली? प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) न्यायमूर्ति एस.ए. बोबडे ने कहा, "हमें सरकार के पक्ष में कोई दिलचस्पी नहीं है और अदालत पूरे विवाद में समाचार पत्रों और खबरों पर भी भरोसा नहीं करेगी।"

Updated on:
18 Dec 2019, 11:35 AM IST
Published on:
Also Read
View All
रायगंज एनकाउंटर पर अधीर रंजन चौधरी का हमला, बोले- पुलिस को ‘ट्रिगर-हैप्पी’ बना रही बंगाल सरकार

हरियाणा CM नायब सैनी ने केजरीवाल पर साधा निशाना, बोले- पंजाब के किसान ढूंढ रहे हैं, मान सरकार ने 5 साल में सिर्फ चुटकुले सुनाए

दिल्ली में प्रदूषण पर सियासत तेज, गोपाल राय ने भाजपा सरकार को घेरा; ग्रीन पटाखों पर मांगा जवाब

‘मुश्किल था एक घूंट न लेना’, मुस्लिम किसान से दूध की बोतल लेकर पी गए हिमंत बिस्वा सरमा, जानें पूरा मामला

तेजस्वी यादव का PM मोदी पर साधा निशाना, बोले- बेरोजगारी और महंगाई पर बात क्यों नहीं करते? बिहार में कारखाने क्यों नहीं लगाए