
,,
नई दिल्ली। गृह मंत्रालय (MHA) के अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली पुलिस ने रविवार कोजामिया मिलिया इस्लामिया में नागरिकता (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शन के दौरान एक भी गोली नहीं चलाई।
नागरिकता (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान आगजनी करने और वाहनों को जलाने के लिए 10 लोगों की गिरफ्तारी पर मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि हिरासत में लिए गए सभी 10 लोग आपराधिक पृष्ठभूमि के हैं।
एक अधिकारी ने कहा कि जामिया में विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस द्वारा कोई गोली नहीं चलाई गई। सभी 10 लोग आपराधिक पृष्ठभूमि के हैं। अन्य असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा रही है।
जामिया के सैकड़ों छात्रों ने रविवार को सीएए के खिलाफ प्रदर्शन किया, जिस दौरान चार डीटीसी बसों और दो पुलिस वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया।
पुलिस ने कथित तौर पर जामिया पुस्तकालय और छात्रावासों में प्रवेश किया और बड़ी संख्या में छात्रों को हिरासत में ले लिया। छात्रों का आरोप है कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाईं।
दिल्ली पुलिस ने सोमवार को अज्ञात लोगों के खिलाफ आगजनी और दंगा करने के लिए दो अलग-अलग मामले दर्ज किए। पुलिस ने कहा कि विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में छापे मारे जा रहे हैं।
Updated on:
17 Dec 2019 01:38 pm
Published on:
17 Dec 2019 01:07 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
