10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कश्मीर: पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, भारतीय सेना ने 2 पाक सैनिक और 2 घुसपैठियों को किया ढेर

जम्मू-कश्मीर में मानवाधिकार की दुहाई देने वाला पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा जम्मू और कश्मीर में सीमा से सटे तीन इलाकों में पाक सेना यहां अचानक गोलीबारी शुरू कर दी सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देते हुए उसके दो सैनिकों और तीन घुसपैठियों को मार गिराया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 17 Dec 2019, 12:39 PM IST

d1.png

,,

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में मानवाधिकार की दुहाई देने वाला पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तार सीमा पर रह-रह कर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है।

ताजा मामला जम्मू और कश्मीर में सीमा से सटे तीन इलाकों का है। पाक सेना यहां अचानक गोलीबारी शुरू कर दी।

वहीं, भारतीय सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देते हुए उसके दो सैनिकों और तीन घुसपैठियों को मार गिराया। जबकि चार सैनिक घायल बताए जा रहे हैं।

सुप्रीम कोर्ट आज जामिया, अलीगढ़ विरोध प्रदर्शनों पर करेगा सुनवाई

पाक सेना को मुंहतोड़ जवाब देते हुए भारतीय सेना ने पाकिस्तान की सैन्य चौकियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तान की ओर से रात भर गोलीबारी होती रही।

इसके अलावा राजौरी के केरी सेक्टर में पाक सेना फायरिंग की। यहां सुंदरबनी और नौशेरा में पाक सेना ने पूरी रात गोलीबारी की।

सीमा पर हुई इस गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवाब शहीद हो गया, जबकि एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

बिहार: मुजफ्फरपुर में जिंदा जलाई गई युवती ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

जामिया हिंसा के बाद अब कन्हैया कुमार ने सरकार को घेरा, बोले— नहीं चाहिए सावरकर के सपनों का भारत

आपको बता दें कि इससे पहले 7 नवंबर को पाकिस्तानी सेना के करीब पांच से छह जवान नियंत्रण रेखा (LoC) को पार कर जम्मू एवं कश्मीर में दाखिल हुए थे। उन्होंने भारतीय सेना की चौकी पर गोलीबारी की, जिसमें एक जवान शहीद हो गया था।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, 2019 में सितंबर महीने तक पाकिस्तान सेना ने दो हजार से अधिक बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है, जिसमें 21 भारतीय मारे जा चुके हैं।