राजनीति

महाराष्ट्रः कांग्रेस के 41 विधायकों ने आलाकमान को किया आगाह, जल्द दें समर्थन नहीं तो होगा नुकसान

Maharashtra Politics कांग्रेस विधायकों का आकाकमान को अल्टीमेटम जल्द समर्थन देकर सरकर बनाएं वरना होगा बड़ा नुकसान
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Nov 2019, 7:36 AM IST
l_-sonia-1567334788.jpg

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में कौन बनाएगा सरकार इस सवाल का जवाब तलाशने में तीन हफ्तों से भी ज्यादा का समय निकल गया है, लेकिन अब तक जवाब सामने नहीं आया है। हर पार्टी अपने-अपने दावे पर अड़ी हुई है। इस बीच कांग्रेस की बैठक में एक अहम बात निकलकर सामने आई है।

महाराष्ट्र कांग्रेस विधायकों ने कांग्रेस आलाकमान का आगह किया है। करीब 41 विधायकों ने कांग्रेस के वरिष्ठों को चेताया कि हम प्रदेश में सरकार बनाने के पक्ष में हैं और जल्द से जल्द इस दिशा में निर्णय लिया जाए। ऐसा नहीं होता है कि परिणाम गंभीर हो सकता है।
महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच आरएसएस ने कर दिया बड़ा ऐलान, जानकर चौंक जाएंगे...

विधायक टूटने का डर
आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों शिवसेना-एनसीपी और कांग्रेस तीनों ये लगातार कह रहे हैं बीजेपी उनके विधायकों को प्रलोभन और दबाव बनाकर सरकार बनाने की कोशिश में जुटी है।

ऐसे में कांग्रेस विधायकों का आलाकमान को आगह करना काफी कुछ इशारे कर रहा है। प्रदेश में जल्द ही शिवसेना को समर्थन देकर सरकार नहीं बनाई गई तो ना सिर्फ विधायक टूट सकते हैं बल्कि पार्टी को बड़ा नुकसान हो सकता है।

Updated on:
20 Nov 2019, 7:36 AM IST
Published on: