2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महाराष्ट्र की लड़ाई पर RSS चीफ भागवत का बड़ा बयान, लड़ने से दोनों को नुकसान

महाराष्ट्र के सियासी संग्राम पर आरएसएस का बयान बीजेपी-शिवसेना दोनों को भागवत ने दी नसीहत लड़ाई और लालच से दोनों को होगा नुकसान
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 19 Nov 2019, 2:42 PM IST

0606.jpg

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना के बीच चल रहे सियासी संग्राम में अब राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ भी शामिल हो गया है। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने तीन सप्ताह बाद इस पूरे घटनाक्रम पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। भागवत ने इशारों-इशारों में दोनों दलों को समझाने की कोशिश की।

भागवत ने कहा- हर कोई जानता है कि प्रकृति को नष्ट करने से हम नष्ट हो जाएंगे। लेकिन प्रकृति को नष्ट करने का काम नहीं थम रहा। सब जानते हैं कि झगड़ा करने से दोनों की हानि होती है लेकिन आपस में झगड़ा करने की बात अभी तक बंद नहीं हुई।
महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन के बीच आरएसएस ने चला बड़ा दांव, बीजेपी और शिवसेना के बीच सुलह...इस फॉर्मूले पर बन रही सरकार

आपसी समझौता जरूरी
नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मोहन भागवत के तेवर काफी तल्ख थे। उन्होंने बीजेपी और शिवसेना दोनों को आपसी समझौते के लिए इशारों-इशारों में समझा दिया।

तेजी से बदल रही है मौसम की चाल, देश के इन राज्यों में बढ़ रही मुश्किल
स्वार्थ बुरी बात है
इतना ही नहीं भागवत ने एक और उदाहरण दिया, हालांकि ये शिवसेना के लिए था या बीजेपी इसका जवाब वो भी अच्छे दे सकते है। भागवत ने कहा कि सब जानते हैं स्वार्थ (लालच) बुरी बात है, लेकिन स्वार्थ को बहुत कम लोग छोड़ते हैं। इसके लिए देश का उदाहरण लीजिए या फिर व्यक्तियों का।