2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसमः अगले 24 घंटे में देश के कई इलाकों में भारी बारिश के आसार, जारी हुआ अलर्ट

Weather Update Today अगले 24 घंटे में बदलेगी मौसम की चाल मैदान से लेकर पहाड़ी इलाकों तक बारिश बढ़ाएगी मुसीबत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 18 Nov 2019, 12:51 PM IST

tamilnadu-cyclone_b_09.jpg

नई दिल्ली।मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कभी बारिश तो कभी सर्द हवाएं देश के कई इलाकों में परेशानी का सबब बनती जा रही हैं। मौसम विभाग की मानें तो अभी भी बारिश का दौर खत्म नहीं हुआ है। देश के कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका बनी हुई है।

मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु, केरल और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका है।

संसद के शीतकालीन सत्र में इस विशेष कार से पहुंचे बीजेपी के दिग्गज नेता, फिर जो हुआ...

पहाड़ी इलाकों में ऐसा रहेगा मौसम
स्काईमेट के मुताबिक जम्मू कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जिसका असर मैदानी इलाकों पर भी पड़ेगा और आने वाले दिनों में सर्दी बढ़ने के आसार हैं।

पूर्वोत्तर इलाकों की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और ऊपरी असम में भी एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश मौसम को और सर्द बनाएगी।

इन इलाकों में छाएगा कोहरा
दक्षिणी जम्मू क्षेत्र, पंजाब, हरियाणा और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों और राजस्थान में एक-दो स्थानों पर मध्यम कोहरा छाए रहने के आसार हैं।

अगले सप्ताह बदलेगी चाल
मौसम की चाल की बात करें तो एक सप्ताह बाद कुल्लू और लाहौल घाटी में मौसम खराब रहने के बाद मौसम खुल जाने से लोगों ने राहत की सांस ली है। लेकिन अगले हफ्ते एक बार फिर यहां बर्फबारी होने की संभावना बनी हुई है।

लुढ़केगा पारा
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान यूपी, बिहार, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, के कुछ हिस्सों में तापमान में कमी आएगी जिसकी वजह से लोगों को सर्दी का एहसास होगा। वहीं गुजरात में भी आज तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में जम्मू-कश्मीर के अधिकांश भागों और लद्दाख के कारगिल क्षेत्र में हल्की से मध्यम बर्फबारी का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग ने कहा कि अगले दो-तीनदिनों में जम्मू-कश्मीर के अधिकांश स्थानों और लद्दाख के कारगिल जिले में हल्की से मध्यम बर्फबारी होने की आशंका है जिससे ठंड बढ़ेगी।