महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले NCP's Sachin Ahir joins Shiv Sena Uddhav Thackeray की उपस्थिति में शिवसेना की सदस्यता ग्रहण की NCP के लिए बड़ा झटका
नई दिल्ली।महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव ( maharashtra assembly election ) से पहले शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ( NCP ) को बड़ा झटका लगा है। NCP के मुंबई इकाई के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री सचिन अहीर ( NCP's Sachin Ahir joins Shiv Sena ) शिवसेना में शामिल हो गए हैं। सचिन अहीर ने गुरुवार को एनसीपी छोड़ने का ऐलान किया और उद्धव ठाकरे ( Uddhav Thackeray ) की उपस्थिति में शिवसेना की सदस्यता ग्रहण की।
आपको बता दें कि यह NCP के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। दरअसल, सचिन अहीर ( NCP's Sachin Ahir joins Shiv Sena ) को मुंबई में NCP का बड़ा चेहरा माना जाता था। ऐसे में उनका पार्टी छोड़कर शिवसेना में जाना विधानसभा तैयारियों में जुटी NCP के लिए बड़ा झटका है।
वहीं, राजनीतिक गलियारों में NCP नेता छगन भुजबल के भी शिवसेना में शामिल होने की चर्चाएं हैं। हालांकि, उन्होंने गुरुवार को एक बयान देकर ऐसी सभी अटकलों और चर्चाओं को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि वह किसी भी दल में शामिल नहीं हो रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार सचिन अहीर ( NCP's Sachin Ahir joins Shiv Sena ) ने बुधवार देर रात वर्ली में अपने समर्थकों की बैैठक बुलाई और उनसे अपने अगले कदम को लेकर चर्चा की। माना जा रहा है कि सचिन अहीर के शामिल होने से शिवसेना को आगामी विधानसभा चुनाव ( Maharashtra Assembly Election ) में बड़ा फायदा मिल सकता है।