राजनीति

महाराष्ट्र में सियासी संकट: NCP नेता नवाब मलिक का बड़ा बयान, बीजेपी के कई विधायक हमारे संपर्क में

आज दिल्ली में एनसपी कांग्रेस की बैठक कांग्रेस और एनसपी नेता अंतिम फैसला लेंगे महाराष्ट्र में सरकार गठन पर सस्पेंस बरकरार
2 min read
• •
Updated: 21 Nov 2019, 11:05 AM IST
Aryan Khan gets bail and Nawab Malick says, picture abhi baaki hai mere dost
Aryan Khan gets bail and Nawab Malick says, picture abhi baaki hai mere dost

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर रस्साकशी का दौर जारी है। कल सोनिया गांधी और शरद पवार की मुलाकात के बाद भी सरकार बनाने को लेकर रास्ता साफ नहीं हो पाया है। इसी कड़ी में आज दिल्ली में कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के बीच बैठक होने जा रही है। कांग्रेस और एनसीपी नेता सरकार बनाने को लेकर अंतिम फैसला लेंगे।

पुणे और सतारा के विधायक संपर्क में

इधर एनसीपी नेता नवाब मलिक ने एक बयान देकर सियासी गलियारों का माहौल गर्म कर दिया है। नवाब मलिक ने कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा के कई विधायक हमारे संपर्क में है। पुणे और सतारा के विधायक लगातार NCP से संपर्क में हैं। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र में जल्द ही नई सरकार बनेगी।

शिवसेना, NCP और कांग्रेस में बनी थी सहमति

दरअसल पिछले दिनों खबर थी कि महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन को लेकर शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी के बीच में कॉमन मिनिमम प्रोग्राम (CMP) पर सहमति बन गई। जिसमें तय हुआ कि महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री शिवसेना का ही होगा। कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के तहत नवाब मलिक ने बताया था कि मुख्यमंत्री शिवसेना का होगा। शिवसेना को अपमानित किया गया है ऐसे में हमारी जिम्मेदारी बनती है कि उनका स्वाभिमान और सम्मान बनाए रखें।

पवार ने दिए अलग संकेत

गौरतलब है कि सोमवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष अध्यक्ष सोनिया गांधी और एनसीपी चीफ शरद पवार की मुलाकात हुई। मुलाकात के बाद शरद पवार ने कहा कि अभी कुछ फाइनल नहीं हुआ है। सोनिया गांधी से सरकार बनाने पर कोई चर्चा नहीं हुई है। शरद पवार ने कहा कि दोनों पार्टियों के नेताओं से राय ली जाएगी। उसके बाद आगे कोई चर्चा होगी।

पवार के बयान से सियासी गलियारों में सनसनी

इधर सोनिया गांधी से मिलने से पहले शरद पवार ने सरकार गठन पर एक बयान दिया। उसमें उन्होंने कहा था कि शिवसेना और बीजेपी ने साथ चुनाव लड़ा है। अब दोनों दलों के नेताओं को इस मुद्दे पर चर्चा करने की जरूरत है। कांग्रेस और एनसीपी खुद बातचीत कर रही है।

Updated on:
21 Nov 2019, 11:05 AM IST
Published on:
Also Read
View All
रायगंज एनकाउंटर पर अधीर रंजन चौधरी का हमला, बोले- पुलिस को ‘ट्रिगर-हैप्पी’ बना रही बंगाल सरकार

हरियाणा CM नायब सैनी ने केजरीवाल पर साधा निशाना, बोले- पंजाब के किसान ढूंढ रहे हैं, मान सरकार ने 5 साल में सिर्फ चुटकुले सुनाए

दिल्ली में प्रदूषण पर सियासत तेज, गोपाल राय ने भाजपा सरकार को घेरा; ग्रीन पटाखों पर मांगा जवाब

‘मुश्किल था एक घूंट न लेना’, मुस्लिम किसान से दूध की बोतल लेकर पी गए हिमंत बिस्वा सरमा, जानें पूरा मामला

तेजस्वी यादव का PM मोदी पर साधा निशाना, बोले- बेरोजगारी और महंगाई पर बात क्यों नहीं करते? बिहार में कारखाने क्यों नहीं लगाए