राजनीति

महाराष्ट्र में होगी शिवसेना-कांग्रेस-NCP की सरकार! आज राज्यपाल से मिलेंगे ​तीनों दलों के नेता

महाराष्ट्र में शिवसेना-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस गठबंधन की सरकार का बनना लगभग तय तीनों दलों का एक प्रतिनिधिमंडल आज शाम को 4 बजे राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात करेगा माना जा रहा है कि राज्यपाल से मुलाकात के बात तीनों दल नई सरकार के गठन का ऐलान कर सकते हैं
2 min read
• •
Updated: 16 Nov 2019, 12:04 PM IST
a.png
,,

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में सत्ता संघर्ष के बीच शिवसेना-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस गठबंधन की सरकार का बनना लगभग तय माना जा रहा है।

तीनों दलों का एक प्रतिनिधिमंडल आज शाम को 4 बजे राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात करेगा। हालांकि पहले केवल एनसीपी और कांग्रेस नेताओं का ही राज्यपाल से मिलना तय हुआ था, लेकिन बाद में शिवसेना ने अपने नेता भी प्रतिनिधिमंडल में शामिल होने की बात कही।

माना जा रहा है कि राज्यपाल से मुलाकात के बात तीनों दल नई सरकार के गठन का ऐलान कर सकते हैं।

आपको बता दें कि गुरुवार को हुई बैठक में तीनों दलों ने मिलकर न्यूनतम साझा कार्यक्रम का मसौदा तैयार कर लिया है। अब इस मसौदे को मंजूरी के लिए तीनों दलों के हाईकमान को भेजा गया है।

सूत्रों के अनुसार तीनों दलों ने यह न्यूनतम साझा कार्यक्रम 1998 में एनडीए के नेशनल एजेंडा फॉर गवर्नेंस के मॉडल के आधार पर तैयार किया है।

वहीं, मुस्लिमों को 5 प्रतिशत आरक्षण की मांग पर अड़ी कांग्रेस के सामने शिवसेना को अपनी कट्टर हिंदुवादी छवि को त्यागना पड़ सकता है।

वहीं, शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस के बीच हुई कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के ठीक एक दिन बाद शिवसेना के सांसद संजय राउत ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी 'महाराष्ट्र में आगामी 25 सालों तक शासन करेगी।'

मीडिया ने बातचीत के दौरान जब राउत से मुख्यमंत्री के महत्वपूर्ण पद के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, "सिर्फ पांच साल क्यों?

हम 25 सालों तक महाराष्ट्र पर शासन करेंगे.." वहीं कार्यवाहक मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस पर व्यंग्य करते हुए राउत ने कहा कि उनकी पार्टी अब यह घोषणा नहीं करेगी कि 'हम ही लौटेंगे, हम ही लौटेंगे, हम ही लौटेंगे।'

Updated on:
16 Nov 2019, 12:04 PM IST
Published on:
Also Read
View All
महिला कलेक्टर से दुर्व्यवहार का आरोप, क्या TVK विधायक पर होगी कार्रवाई? मंत्री राजमोहन ने दिया जांच का भरोसा

‘गोकुल’ पर महायुति का कब्जा, अजित पवार के करीबी रहे राजेश पाटील बने नए अध्यक्ष, कांग्रेस को झटका

वंदे मातरम् पूरा होने से पहले बैठ गए केरल के स्वास्थ्य मंत्री, कलेक्टर और विधायक; वीडियो वायरल होने पर विवाद

राहुल के राजनीति में आने पर सोनिया गांधी ने क्यों नहीं किया विरोध? किताब में किया खुलासा, राजीव को राजनीति से दूर रहने की दी थी सलाह

अजित पवार के विमान हादसे में सुनील तटकरे का हाथ? रामदास कदम के आरोपों पर भड़के NCP प्रदेश अध्यक्ष, बोले- आगरा जाकर इलाज कराएं