राजनीति

बिहार: हार से RJD में बगावत के सुर तेज, विधायक महेश्वर यादव ने तेजस्वी से मांगा इस्तीफा

लोकसभा चुनाव में हार से RJD में बवाल विधायक महेश्वर यादव ने परिवारवाद को लेकर RJD पर बोला हमला
2 min read
• •
Updated: 27 May 2019, 7:36 PM IST
maheshwar yadav
बिहार: हार से RJD में बगावत के सुर तेज, विधायक महेश्वर यादव ने तेजस्वी से मांगा इस्तीफा

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 ( Loksabha Election ) में बीजेपी ( BJP ) नीत एनडीए ( NDA ) ने बड़ी जीता हासिल की है। कांग्रेस समेत कई विपक्षी पार्टियों को इस चुनाव में करारी शिकस्त मिली है। चुनाव परिणाम के बाद जहां कांग्रेस में इस्तीफे का दौर जारी है। वहीं, अब राष्ट्रीय जनता दल ( RJD ) में भी बगवात के सुर तेज हो गए हैं। RJD विधायक महेश्वर यादव ने अचानक तेजस्वी यादव से इस्तीफा मांगा है।

महेश्वर यादव ने RJD पर बोला हमला

सोमवार को पटना में मीडिया से बात करते हुए राजद विधायक महेश्वर यादव ने तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर सवाल खड़ा करते हुए उनसे इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि मैं पहले ही पार्टी का पदाधिकारी और उत्तराधिकारी परिवारवाद से इतर पार्टी में वरीयता का ध्यान रखकर बनाए जाने की बात कहता रहा हूं। उन्होंने कहा कि जब राबड़ी देवी जी को मुख्यमंत्री बनाया गया, तब भी मैंने इसका विरोध किया था। लेकिन, उसपर ध्यान नहीं दिया गया। परिणाम ये हुआ कि राजद विधानसभा चुनाव में तब 22 सीट और लोकसभा में 4 सीटों पर सिमट कर रह गई थी। उन्होंने कहा कि परिवारवाद पर चलने वाली पार्टी कांग्रेस ने सबक लेकर एक कदम यह उठाया कि अध्यक्ष पद से राहुल गांधी ने इस्तीफे की पेशकश की। लेकिन, राजद आदि पार्टियां निर्लज्जतापूर्वक जनादेश का अपमान कर रही हैं।

तेजस्वी यादव के इस्तीफा नहीं देने पर RJD छोड़ने की धमकी

RJD विधायक ने धमकी दी है कि अगर तेजस्वी यादव इस्तीफा नहीं देते हैं तो मैं राजद से इस्तीफा दे दूंगा। इतना ही उन्होंने कहा कि आरजेडी के कई विधायक मेरे संपर्क में हैं और मेरे कहने मात्र पर वे पार्टी छोड़ सकते हैं। महेश्वर यादव ने आरजेडी छोड़कर जेडीयू में भी शामिल होने के संकेत दिए हैं। वहीं, इस मामले पर जेडीयू और बीजेपी ने भी चुटकी लेते हुए कहा कि यह तो शुरुआता है, आगे-आगे देखिए क्या होता है?

Updated on:
27 May 2019, 7:36 PM IST
Published on: