राजनीति

ममता बनर्जी का पीएम मोदी पर हमला, यहां का ‘बिग बॉस’ केवल देश की जनता

सीबीआई विवाद को लेकर मोदी सरकार और ममता बनर्जी में प्रतिक्रियाओं का दौर तीखा हो चला है।
2 min read
• •
Updated: 5 Feb 2019, 1:17 PM IST
Mamata Banerjee
ममता बनर्जी का पीएम मोदी पर हमला, यहां की बिग बॉस केवल देश की जनता

नई दिल्ली। सीबीआई विवाद को लेकर मोदी सरकार और ममता बनर्जी में प्रतिक्रियाओं का दौर तीखा हो चला है। दोनों सरकारों के इस खींचतान पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ममता बनर्जी ने धरने का संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने मोदी सरकार पर सरकार संस्थानों के गलत इस्तेमाल का आरोप लगाया। इस दौरान हिंदी, बंगाली और अंग्रेजी में भाषण देते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष की सरकार आने पर कोई एक नेता देश का प्रधानमंत्री नहीं बनेगा, बल्कि हम सब पीएम होंगे। उन्होंने उनकी सरकार आने पर देश का हर व्यक्ति प्रधानमंत्री होगा और यह सरकार जनता की सरकार होगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए ममता ने कहा कि इस देश में कोई बिग बॉस नहीं हो सकता। क्योंकि यहां की जनता ही बिग बॉस है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों का विरोध करने पर उनको टारगेट किया जाता है। ममता ने कहा कि लोकसभा चुनाव में मोदी की करारी हार होगी। क्योंकि मोदी सरकार लगातार देश की मीडिया, अफसर और आम लोगों को परेशान कर रही है। इस दौरान उन्होंने अरुण जेटली पर कोई भी टिप्पणी करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि जेटली बीमार हैं और उनको अपनी सेहत पर ध्यान देना चाहिए।

वहीं, सीबीआई विवाद में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आज हमने पार्टी की ओर से बड़े सवाल पूछने हैं। लाखों छोटे निवेशकों को धोखा दिया गया और उनके पैसे लूट लिए गए। क्या उनकी जांच का हमारा नैतिक दायित्व नहीं है? ममता जी इस पर चुप क्यों हैं?

Published on: