राजनीति

ममता बनर्जी धरनास्थल से ली कैबिनेट की मीटिंग, पहली बार यहीं से विधानसभा को करेंगी संबोधित

ममता बनर्जी धरनास्थल से विधानसभा को करेंगी संबोधित, आज पेश होना है बजट
2 min read
mamta
ममत बनर्जी धरनास्थल से विधानसभा को करेंगी संबोधित, आज पेश होना है बजट

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में रविवार को शुरू हुआ हाई वॉल्टेज ड्रामा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। कोलकाता के पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार के घर पर सीबीआई की छापेमारी के बाद पं.बंगाल सरकार और सीबाआई के बीच आमने सामने की लड़ाई शुरू हो गई। कमिश्नर की गिरफ्तारी करने पहुंची सीबीआई को लेकर ममता बनर्जी ने मोदी सरकार के खिलाफ धरना शुरू कर दिया। खास बात यह है कि रविवार रात आठ बजे से शुरू हुआ धरना अब तक जारी है। सोमवार को पश्चिम बंगाल सरकार का बजट आना है। ऐसे में सीएम ममता बनर्जी धरना स्थल से ही फोन के जरिये सत्र को संबोधित करेंगी।

पश्चिम बंगाल विधानसभा में सरकार का बजट पेश किया जाना है, लेकिन ममता बनर्जी धरनास्थल से नहीं जाएंगी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कहना है कि जब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हटा नहीं देती हैं, तब तक वो चुप नहीं बैठेंगी। बताया जा रहा है कि ममता बनर्जी धरनास्थल पर ही कैबिनेट की बैठक करेंगी और फिर वहीं से विधानसभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद सूबे के वित्तमंत्री अमित मित्रा विधानसभा में बजट पेश करेंगे।

ममता बनर्जी रविवार रात आठ बजे से कोलकाता के मेट्रो चैनल पर बैठी हैं औऱ उन्होंने मोदी सरकार के खिलाफ इस जंग को सत्याग्रह का नाम दिया है। ममता के सत्याग्रह को अन्य राजनीतिक दलों का भी समर्थन मिल रहा है। इस में आम आदमी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, झारखंड मुक्ति मोर्चा, डीएमके और नेशनल कॉन्फ्रेंस जैसे दलों का समर्थन मिल रहा है।

राहुल गांधी ने मिलाया कंधे से कंधा
कांग्रेस राहुल गांधी ने भी ममता बनर्जी के धरने का समर्थन करते हुए उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने की बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा और मोदी सरकार की ओर से देश के कानून व्यवस्था पर किए जा रहे प्रहारों के खिलाफ वे हर हाल में साथ खड़े नजर आएंगे।


कश्मीर से कन्याकुमारी तक मिल रहा समर्थन
इसके अलावा जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, आरजेडी के तेजस्वी यादव, तेलुगु देशम पार्टी के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू, बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ममता बनर्जी का समर्थन किया है। साथ ही हार्दिक पटेल, दलित नेता जिग्नेश मेवाणी, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (क्कष्ठक्क) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती, झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा, डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव समेत पूरे विपक्ष ने भी ममता बनर्जी के समर्थन में ट्वीट किया है।

Updated on:
04 Feb 2019 01:44 pm
Published on:
04 Feb 2019 10:39 am