राजनीति

मेनका गांधी ने की ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना की तारीफ, कहा- इससे से मंत्रालय हुआ और मजबूत

मेनका गांधी ने कहा कि 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' योजना से देश में आया बड़ा बदलाव।

2 min read
मेनका गांधी ने कि 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' योजना की तारीफ, कहा- इससे से मंत्रालय हुआ और मजबूत

नई दिल्ली। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' योजना की सराहना करते हुए कहा कि यह हमारे मंत्रालय की बड़ी सफलता है। उन्होंने कहा कि जिस तरह यह योजना इतने कम समय में जमीनी स्तर पर पहुंच गया है, इससे पहलेे दुनिया में कोई योजना इतनी जल्दी बदलाव लेकर नहीं आया होगा। बता दें कि यह बातें मेनका ने मोदी सरकार के 4 साल पूरा होने के संदर्भ में कहीं। इस दौरान उन्होंने अपने मंत्रालय की उपलब्धियों और महिला एवं बाल विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के प्रभाव के बारे में भी बताया।

और मजबूत बना ये मंत्रालय

मेनका ने कहा कि जब से यह मंत्रालय उनके हाथ में आया है तब से मंत्रालय पहले से ज्यादा प्रासंगिक, मजबूत और जरूरत के मुताबिक कदम उठाने वाला बन चुका है। इस मंत्रालय की नीतियों के संदर्भ में भी बड़े बदलाव हुए हैं। बता दें कि 2015 में मोदी सरकरा ने 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं' योजना की शुरुआत की थी।

लिंगनुपात में आई कमी

वहीं, दहेज प्रथा पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारा देश दहेज के खिलाफ 70 साल से लड़ रहा है, लेकिन अभी तक हम पूरी तरह से इससे मुक्त नहीं हो पाए हैं। 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं' योजना में हमें बड़ी सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि हमने देश में 100 जिलों का चयन किया और इनमें 61 में लिंगानुपात में सुधार देखने को मिला। वहीं, अब 119 जिलों में से भी यही परिणाम आ रहे हैं।

हमारे पास लोग मदद मांगने आते हैं

मेनका ने आगे कहा कि हमने महिला एवं बाल विकास मंत्रालय को लोगों की जरूरत के मुताबिक कदम उठाने वाला बनाया है। यह मंत्रालय एक मजबूत मंत्रालय बन गया है। यह हमारे लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि लोग हमारे पास मदद के लिए आते हैं और उन्हें जरूरी मदद भी मिलती है। इस पर मुझे गर्व है। उन्होंने कहा कि हमने नीतिगत रूप से और अपने कदमों से लोगों की मदद की है।

ये भी पढ़ें

50 लाख सरकारी कर्मचारियों को मिल सकती है गुड न्यूज़, सरकार 15 अगस्त को देने जा रही बड़ा तोहफा
Published on:
06 Jun 2018 08:12 pm
Also Read
View All